Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर राजमिस्त्री ने लगाई फांसी:झांसी में आठ महीने पहले किराए पर रहने आया था परिवार, मोहल्ले के लोगों ने चीखें सुनकर खोला गेट

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में एक राजमिस्त्री ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी और बच्चे जागे तो अधेड़ का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर इलाके का है। जानकारी के अनुसार अंजनी माता मंदिर से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में राजमिस्त्री वीरेंद्र अहिरवार (45) पुत्र चतुर्भुज अहिरवार करीब आठ महीने पहले किराए पर रहने आए थे। वह अपनी पत्नी गुड़िया और दो बेटों कबीर व राज के साथ यहां रहते थे। पत्नी गुड़िया ने बताया कि वीरेंद्र शराब के आदी थे और अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते थे। होली के मौके पर वह अपने गांव मगरपुर गए थे। शुक्रवार को पत्नी भी दोनों बेटों के साथ गांव पहुंच गई थीं। वहां वीरेंद्र ने काफी शराब पी ली और पत्नी-बच्चों को तुरंत झांसी चलने की जिद करने लगे। पत्नी ने बताया कि पति के नशे में होने के कारण वह बाइक से आने के लिए तैयार नहीं हुईं, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद वीरेंद्र जबरन झांसी लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था मृतक की पत्नी गुड़िया ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने पति के लिए ऑमलेट बनाया था, जिसके बाद वह बच्चों के साथ सो गईं। सुबह करीब 5 बजे जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठीं तो कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी मिली, जबकि वीरेंद्र कमरे में नहीं थे। उन्होंने पति को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। जब वह मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचीं तो वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे की दरार से झांककर देखा तो वीरेंद्र रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में व्यापारियों के विरोध के चलते रूका बुलडोजर एक्शन:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर नगर निगम ने लगाया था लाल निशान
    Next Article
    भारतीय सेना के नायक सत्यदेव का हार्ट अटैक से मौत:शाहजहांपुर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment