Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या:बहन की शादी से 5 दिन पहले हुई मौत, लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर खेत में लहूलुहान हालत में मिला। मृतक की पहचान मिथुन रावत (20) के रूप में हुई है, जिसकी बहन की 12 मार्च को शादी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छबिनाथ के पुत्र मिथुन रावत (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम मिथुन घर पर था, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह गांव के बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका क्षत-विक्षत शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने मिथुन के गर्दन, सीने और हाथ पर कई वार किए थे, जिससे उसका गला आधा कटा हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे इस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। गांव के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने शुक्रवार शाम मिथुन को गांव के बाहर जाते देखा था। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि हत्या के पीछे क्या बड़ी दुश्मनी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय सेना के नायक सत्यदेव का हार्ट अटैक से मौत:शाहजहांपुर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
    Next Article
    पुलिस ने 'यक्ष' ऐप से अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया:मेरठ रेंज में 1.06 लाख से अधिक अपराधियों का डेटा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment