Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय सेना के नायक सत्यदेव का हार्ट अटैक से मौत:शाहजहांपुर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय सेना में नायक सत्यदेव का 4 मार्च को चंडीगढ़ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के बाबूपुर गांव के निवासी थे। 38 वर्षीय सत्यदेव इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर कोर में तैनात थे और पिछले 19 सालों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सेना के अधिकारियों ने डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद सत्यदेव के परिवार को उनके निधन की सूचना दी। यह खबर मिलते ही बाबूपुर स्थित उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सत्यदेव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने शव से लिपटकर विलाप किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद, भारतीय सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ नायक सत्यदेव को अंतिम विदाई दी। स्थानीय भाजपा विधायक चेतराम भी परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। सत्यदेव अपने पीछे पत्नी गोदावरी, 16 वर्षीय बेटे निलेश कुमार, 11 वर्षीय बेटी अंश भारती और 10 वर्षीय बेटे सुलक्ष को छोड़ गए हैं। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर राजमिस्त्री ने लगाई फांसी:झांसी में आठ महीने पहले किराए पर रहने आया था परिवार, मोहल्ले के लोगों ने चीखें सुनकर खोला गेट
    Next Article
    बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या:बहन की शादी से 5 दिन पहले हुई मौत, लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment