Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 मार्च को भी श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला का दर्शन:तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ तैयार कर रहा इसकी योजना

    2 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र का कहना है कि जिस प्रकार से राम मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन चल रहा है। वह नवसंवत्सर समारोह के दिन भी चलता रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते प्रशासन अपनी योजना बना रहा है। 19 मार्च को राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालु रामलला का दर्शन भी कर सकेंगे। इसकी व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ तैयार कर रहा है। जिससे हिंदी नव वर्ष और चैत्र शुक्ल नवरात्र के प्रथम दिन पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन कर सकें. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना भी जताई जा रही है. यूपी और उत्तराखंड के लोगों को शामिल किया जायेगा समारोह में राममंदिर के दूसरे तल पर श्री राम महायंत्र की स्थापना राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू करेंगी। कार्यक्रम में यूपी और उत्तराखंड के लोगों को शामिल किया जायेगा। इसको लेकर राम जन्मभूमि परिसर में भव्य आयोजन की तैयारी है. कार्यक्रम में कुल 5000 लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सूचीबद्ध लोगों को बुलाने की योजना है. सभी क्षेत्रों से नाम आ रहे हैं. ऐसे में जिनकी राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। या ऐसे लोग अभी तक प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण के अवसर पर नहीं आ पाए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को बुलाने की हमारी योजना हैं। 300 से अधिक निर्माण करने वाली इकाइयों ने राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग दिया है, उन सभी एजेंसियों को एलएंडटी के माध्यम से अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निमंत्रण दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 3000 लोग, एलएंडटी और टाटा के साथ निर्माण कार्य से जुड़े इकाइयों के लगभग 2000 की संख्या में लोग उपस्थित रहने वाले हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के दूसरे तल पर निर्मित हुए गर्भगृह में श्री राम यंत्र की स्थापना होनी है. राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को बैठने की विशेष सुविधा होगी। ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर के 8 एकड़ की परिधि में बने परकोटा के बाहर उत्तरी दिशा के मैदान में अतिथियों को बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9.68 लाख की ठगी:12 माह तक टरकाती रही काकादेव पुलिस फिर दर्ज की FIR
    Next Article
    Tanya Mittal: शादी की अटकलों के बीच दुबई पहुंचीं तान्या मित्तल, लहंगा कलेक्शन देख यूजर्स बोले- दूल्हा कौन है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment