Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 से 22 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर के दीप सिनेमा तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण का होगा कार्य, जानिए किन रूट पर रहेगा बदलाव

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 19 से 22 फरवरी तक दीप सिनेमा तिराहा से सोटे बाबा मंदिर रोड तक ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यहां सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। ट्रैफिक विभाग के द्वारा निर्धारित तिथियों में इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ-साथ सामान्य वाहनों की आवाजाही भी नियंत्रित रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो और आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे। इस तरह से रहेगा डायवर्जन डायवर्जन व्यवस्था के तहत दीप सिनेमा तिराहा से गौशाला चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहन किदवईनगर थाना चौराहा से दाएं या बाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। सोटे बाबा मंदिर की ओर से आने वाले वाहनों को दीप तिराहा जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें गोशाला चौराहा से दाएं या बाएं मोड़कर वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश न करें। साथ ही, यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि समय की बचत हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवंश का सिर लेकर आया कुत्ता, हंगामा कटा:रावतपुर में बजरंग दल सहित कई संगठनों ने काटा हंगामा
    Next Article
    आजमगढ़ में शुरू हुई सकुशल यूपी बोर्ड परीक्षा:273 परीक्षा केंद्र, 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील केंद्र,CCTV से मॉनिटरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment