Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शुरू हुई सकुशल यूपी बोर्ड परीक्षा:273 परीक्षा केंद्र, 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील केंद्र,CCTV से मॉनिटरिंग

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर आज सुबह से शुरुआत हो गई, जनपद आजमगढ़ में जहां सुबह 8:30 बजे से परीक्षा को लेकर हाईस्कूल के बच्चों में उत्साह रहा। परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। बता दें की इस वर्ष आज़मगढ़ जिले में यूपी बोर्ड के कुल 168886 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे, जहां 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा को लेकर 5174 कक्ष निरीक्षक और वाहय कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। किसी प्रकार की कठिनाई, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 05462-297477 जारी किया गया है। परीक्षा के पहले दिन हिंदी का प्रश्न पत्र है। जिले में 22 है अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र आजमगढ़ जिले के हाईस्कूल में कुल 83628 परीक्षार्थी जिसमें 43,117 छात्र और 40,511 छात्राएं शामिल हो रहे हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 85258 परीक्षार्थी जिसमें 43,349 छात्र और 41,909 छात्राएं पंजीकृत हैं। यह परीक्षा आज 18 फरवरी से 12 मार्च तक जो दो पालियों में होंगी। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। जिले में 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किये गए हैं। इस पूरी परीक्षा को 28 सेक्टर में बांटा गया जहां प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। वहीं कंट्रोल रूम प्रभारी ADIOS पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से कर रहे। जबकि इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 6 सचल दल नियुक्त किये गए हैं। जहां आज सुबह से ही हाईस्कूल के परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला जो अपने-अपने सेंटरों पर पहुंचकर परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 से 22 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर के दीप सिनेमा तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण का होगा कार्य, जानिए किन रूट पर रहेगा बदलाव
    Next Article
    बांदा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment