Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 करोड़ का प्लॉट बेचने के 2 महीने बाद हत्या:झज्जर में दोस्त संग डेडबॉडी मिली; साथ रहने वाले दो गायब, इन्होंने एक्सीडेंट बताया था

    17 hours ago

    2

    0

    झज्जर में मिली दो लाशों के मामले में खुलासा हुआ है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे इरशाद (40) के भाई हकीकत ने सतीश और सिकंदर पर शक जताया है। उनका कहना है कि दोनों इनके साथ ही रहते थे। 6 जुलाई को सतीश ने फोन कर पहले दोनों के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। बाद में वह और सिकंदर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए। अब दोनों गायब हैं। इनके खिलाफ शिकायत दी है। यह भी सामने आया है कि कामिल (50) ने दो महीने पहले ही मेरठ में 2 करोड़ रुपए में प्लॉट बेचा था। वो 4 जुलाई को इरशाद के साथ ब्लैक स्कॉर्पियो में राजस्थान के नीमराना के लिए निकला था। कामिल प्रॉपर्टी का काम करता था। कामिल उसके साथ मुंशी का काम संभालता था। पहले जानिए, डबल मर्डर का पूरा घटनाक्रम… 6 जुलाई को आया एक्सीडेंट का फोन इरशाद के भाई हकीकत ने बताया कि कामिल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसके 2 बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। 20 साल से दोनों साथ ही थे। इस कारण पारिवारिक रिश्ता बन गया था। 6 जुलाई को सतीश ने कामिल के बेटे को फोन कर कहा था कि कामिल और इरशाद का एक्सीडेंट हो गया है। हकीकत ने आगे बताया- सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सतीश और सिकंदर अस्पताल भी आए थे, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और कामिल का कारोबार भी अच्छी तरह चल रहा था। इसलिए उन्हें सतीश और सिकंदर पर शक है। पुलिस दोनों से पूछताछ भी कर चुकी है। SHO बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं सदर थाना SHO परमजीत ने बताया- दोनों मृतकों का आज बोर्ड की तरफ से पोस्टमॉर्टम कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगी हुई हैं। जो मौके पर ड्रम मिला है, वह ज्यादा बड़ा नहीं था। शवों को जलाने की कोशिश के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। दोनों के मोबाइल भी गायब हैं। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… झज्जर में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा:यूपी के रहने वाले थे दोनों, राजस्थान में PG चलाते थे; नीले ड्रम में शव जलाने की कोशिश झज्जर में गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले अर्धनग्न शवों की पहचान हो गई। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और राजस्थान के नीमराना में एक PG चलाते थे। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैंक मैनेजर की पत्नी की मिली लाश:पिता बोले- हनीमून के बहाने बुलाकर मार दिया; पति ने कहा- फ्लाइट से नहीं जाने पर नाराज थी
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चंपत-अनिल की राममंदिर ट्रस्ट से छुट्टी; महाराष्ट्र में बारिश से पुल टूटा, ट्रेनें रद्द; जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव को मौका, सैमसन बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment