Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 लुटेरों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी:गाजियाबाद में गैंग बनाकर 20 से ज्यादा महिलाओं को लूटा, पुलिस से कहा- सर गलती हो गई

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में नंदग्राम पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार एनकाउंटर में 2 लुटेरों को अरेस्ट कियाा है। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर गोली मारी। पुलिस के रोकने पर बाइक से दोनों फायरिंग कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक मेरठ के रहने वाले हैं, जिनके पास से लूटी हुई 2 सोने की चेन, दो तमंचे, 1 बाइक बरामद की है। पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश रोते हुए कहने लगा सर गलती हो गई, अब लूट नहीं करेंगे। बहुत बड़ी गलती हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे एएसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार देर रात स्वाट टीम और नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली की बाइक पर दो लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मोरटी तिराहे पर चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा दिया गया। लेकिन बाइक को न रोककर भागने लगे और पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की घेराबंदी के बाद दोनों बाइक से गिर गए। जहां पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। दोनों मेरठ के रहने वाले पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम आरिफ पुत्र अहमद हसन निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली बताया, जो मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी का रहने वाला है। दूसरे ने अपना नाम जुबैर पुत्र इदरीश निवासी रसूलपुर थाना जानी, मेरठ बताया। दोनों के खिलाफ लूट के 6 केस दर्ज हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिना नंबर की जो बाइक बरामद की गई है, उसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त को:एलएलबी, एलएलएम, एमएड पाठ्यक्रमों के लिए होगी आयोजित
    Next Article
    मथुरा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:गोविंद नगर थाने में समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment