Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेमस होने के लिए महिला दरोगा ने 4 चैनल बनाए:सस्पेंड होने के बाद फॉलोअर्स बोले- मैडम लाइव आ जाओ क्यूआर स्कैन करना है

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सस्पेंड महिला दरोगा अनु सोशल मीडिया पर जल्दी फेमस होना चाहती थी। नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर 2 और यूट्यूब पर 2 चैनल बनाए थे। अनु ने करीब 3 महीने पहले सेलिना नाम से यूट्यूब चैनल भी शुरू किया था। महिला दरोगा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई लाइव वीडियो, जिम और स्विमिंग पूल के वीडियो मिले हैं। प्रोफाइल में वर्दी की फोटो और बायो में ‘यूपीकॉप’ लिखा है, जबकि कुछ लाइव में क्यूआर कोड भी दिखाई देता था। उससे डोनेशन मनी लेती थी। सस्पेंड होने के बाद अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स के कमेंट भी आने लगे हैं, जिनमें कोई लिख रहा है- ये तो गई अब। तो किसी ने लिखा- मैडम लाइव आ जाओ क्यूआर स्कैन करना है। पहले महिला दरोगा से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव करती महिला दरोगा के सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर पोस्ट उसके लाइव के हैं। उसने प्रोफाइल में अपनी वर्दी की फोटो लगा रखी। बायो में यूपीकॉप भी लिखा। एक अकाउंट पर कारतूस की फोटो लगा रखी थी। अक्सर लाइव आकर अपने फैंस से बात करती। ये लाइव वो अपने रूम से ही करती थी। अनु मेरठ में अकेले ही रहती है। साथी स्टाफ बोला- ड्यूटी पर हमेशा डिसिप्लिंड रहती थी अनु महिला दरोगा अनु के सस्पेंड होने के बाद उसका फोन बंद है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। उसके साथ ब्रहमपुरी थाने और एसएसपी ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी पर उन्होंने कभी महिला दरोगा अनु को किसी से मिसबिहेव करते नहीं देखा। कहा- वो हमेशा अनुशासित रहती थी। अपनी हर डयूटी और जिम्मेदारी को बखूबी निभाती थी। उन्होंने कहा- पर्सनल लाइफ में कौन क्या कर रहा है ये हम लोग भी नहीं देखते। ड्यूटी के बाद सबकी अपनी पर्सनल लाइफ है। उसमें इंटरफेयर नहीं कर सकते। अब जानते हैं यूजर ने दरोगा अनु पर क्या कमेंट किए यूट्यूबर महिला दरोगा की शिकायत करते हुए बोला- योगीजी वीडियो देखिए एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा अनु के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत की थी। अपनी बात कहने के लिए उसने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो कहता है- योगी जी, नमस्ते। यार, आप चाहे कुछ भी कह लो, आप सबसे क्यूटेस्ट पर्सन हैं। योगी जी मेरे सबसे फेवरेट प्राइम मिनिस्टर हैं। मतलब मुंह से गलत निकल गया, बट आप सोचो, मैं सही जा रहा हूं ना। 29 नहीं तो क्या हुआ, 34। फुल सपोर्ट रहेगा सर मेरा। सर, मैं आपको एक वीडियो दिखाना चाहता था। यह वीडियो देखो। मैं जानता हूं, योगी जी, गलत वीडियो है और आपका गुस्सा बनता है। आप बेसिकली इन सब चीजों में बिल्कुल भी ध्यान-व्यान नहीं देते हो। यह वीडियो एनी कॉलिस का है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल हैं। इन पर वह रील्स पोस्ट करती हैं। यूट्यूब चैनल पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आते हैं। साथ में QR कोड भी दिखाई देता है। बेसिकली, डोनेशन के लिए। परपज समझ रहे हैं ना आप? उत्तर प्रदेश की जो यह वर्दी है, इसकी गरिमा का कुछ मैटर-वेटर अगर हो जाए। अब हमारे DGP साहब जो हैं, राजीव कृष्ण जी। मतलब, हमारा देश का सबसे इंपॉर्टेंट राज्य है। वन ऑफ द मोस्ट इंपॉर्टेंट राज्य उत्तर प्रदेश और उसकी पुलिस। अगर किसी ने देख लिया सर। मैं कह रहा हूं, हरियाणा पुलिस वालों ने देख लिया कि भाई, रात को QR कोड चल रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के। मतलब, अंदर-अंदर व्हाट्सऐप ग्रुप पर खूब मजाक उड़ाते हैं। आपका रूल्स एंड रेगुलेशन है ना। उनके अगेंस्ट स्टेप लेना चाहिए। पावर है, मतलब मेरे पास है नहीं, इसलिए मैं सब कुछ अलाउ करता हूं। इंस्टाग्राम पे करिए, यूट्यूब पे भी कीजिए। बस वो क्या है कि वर्दी की थोड़ी सी गरिमा गिर जाती है। योगी जी, राजीव कृष्ण जी, एक बात बताऊं मैं। एक सीधा सा सर्कुलर, एक नोटिफिकेशन निकाल दो कि पुलिस वाले या जो ब्यूरोक्रेट्स होते हैं ना, जो बड़े पदों पर हैं, जो अच्छे इंपॉर्टेंट, महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उनको सोशल मीडिया पर इस प्रकार के ड्रामे या सोशल मीडिया पर यह सब करना अलाउड नहीं होना चाहिए। गलत लगता है। बेइज्जती होती है। आप मानो या ना मानो, गरिमा गिरती है। इज्जत गिरती है। बाकी बढ़िया योगी जी। बिग फैन। दरोगा अनु का इंस्ट्राग्राम Ani Colliss नाम से अकाउंट महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर है। अनु एक इंस्ट्राग्राम पर एनी कॉलिस नाम से अकाउंट है। इसमें 684 पोस्ट हैं, 1016 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल में सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। साथ ही लिखा- एज ग्रेस माई लव। नीचे यूट्यूब चैनल का लिंक भी लगा है। इसके अलावा महिला दरोगा के 3 और अकाउंट हैं। यू-ट्यूब पर @annucolliss444 के नाम से अकाउंट बनाया था। इसमें 1.887K यानी 1888 लोगों ने चैनल को सबस्क्राइब कर रखा है। अब तक इसमें अनु ने 747 वीडियो अपलोड किए हैं। नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मुस्कान को अरेस्ट किया अनु वही महिला दरोगा हैं, जो 2025 के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करके लाई थीं। उस समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसी दौरान चर्चित नीला ड्रम कांड सामने आया था। अनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह मुस्कान के साथ नजर आ रही है। महिला दरोगा के वीडियो की जांच करेगी पुलिस एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि महिला दरोगा अनु के मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है। क्यूआर की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर जरूरी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिला दरोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पद पर रहते हुए इस तरह के वीडियो से जुड़ी गतिविधियां गलत हैं। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। महिला दरोगा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया गया है। महिला दरोगा का अकाउंट भी डिलीट किया गया है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी के रीलबाज पुलिस अफसर-जवान:फेमस होने के लिए डीजीपी का आदेश नहीं मानते, अब होगी सख्त कार्रवाई यूपी में पुलिस वालों को अपने अफसरों के आदेश की कोई परवाह नहीं है। न वर्दी का लिहाज और न ही कार्रवाई का डर। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रीलबाजी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के BJP विधायक बोले-देख लूं तो पेड़ सूख जाए:सचिव को हड़काया- पिटवाकर जेल में बंद करा दूंगा, VIDEO
    Next Article
    छात्रा की मौत के मामले में लाइब्रेरी पर मुकदमा:भदोही में करंट लगने से गई थी जान, पिता की तहरीर पर संचालक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment