Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने Oman पर बमबारी की धमकी दी, Iran के साथ समझौते पर जताई नाराजगी

    1 hour from now

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की धमकी है क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ईरान के साथ समझौते की उसकी कोशिशों से नाराज हैं। क्षेत्र में तैनात दो अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ओमान से कहा है कि वह उस समझौते के कुछ हिस्सों का विरोध करता है जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।इस समझौते में तेल और प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति के लिए अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य का ईरान और ओमान द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधन करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रुख और ओमान के रुख पर प्रशासन की राय के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच, ब्रिटिश सेना की समुद्री निगरानी एजेंसी के अनुसार, जलडमरूमध्य से बाहर निकलते समय एक जहाज़ पर हमला किया गया।वहीं, ईरान के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान की शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक यह जलमार्ग फिर से नहीं खुलेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से उसके देश पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका का मानना ​​है कि ओमान ने ईरान के साथ बातचीत में सख्ती नहीं बरती है।अमेरिका ओमान के उस समझौते से भी नाखुश है जिसके तहत जहाज़ों से स्वैच्छिक शुल्क लिया जाएगा, भले ही ये शुल्क सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े हों। ट्रंप ने सोमवार को ओमान पर बम गिराने की धमकी दी, क्योंकि ओमान ईरान के साथ मिलकर उस जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक मानचित्र साझा किया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था।राष्ट्रपति ने सबसे पहले पिछले हफ़्ते एक अनौपचारिक बातचीत में इस विचार का ज़िक्र किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ओवल ऑफ़िस में ट्रंप ने संवाददाताओं को विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा, ‘‘मुझे इसे एक अमेरिकी इलाका घोषित करने का विचार पसंद है।’’ ईरान के उप-विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था। उन्होंने ‘एक्स’पर लिखा, ‘‘जिस तरह ट्रंप ने फारस की खाड़ी का नाम सही लिखा, उसी तरह होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में उनकी गलतफहमी भी जल्द ही या तो ठीक हो जाएगी, या फिर हम इस गलतफहमी में जी रहे व्यक्ति की गलतफहमी को दूर कर देंगे।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हमले की खबर के बावजूद यह जलमार्ग ‘‘खुला हुआ’’ है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वहां अमेरिकी नाकेबंदी ‘‘पूरी तरह से लागू’’ है और दावा किया कि सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। उनका यह पोस्ट अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के 60 दिनों का दौर इस हफ्ते खत्म होने के बाद आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्ग पर अमेरिकी कब्जे का दावा! Donald Trump के मैप पोस्ट से मचा महायुद्ध का हड़कंप
    Next Article
    Somalia के Baidoa में हिंसा: 4 नागरिकों की मौत, 98 घायल और कई हमलावर ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment