Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा की मौत के मामले में लाइब्रेरी पर मुकदमा:भदोही में करंट लगने से गई थी जान, पिता की तहरीर पर संचालक पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के बैरीपरवां गांव स्थित विजन डिजिटल लाइब्रेरी में करंट लगने से 18 वर्षीय छात्रा काजल बिंद की मौत के मामले में पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 17 अगस्त की सुबह हुआ था। छात्रा के पिता अवधेश कुमार बिंद की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लाइब्रेरी की विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। कुशौली गांव निवासी अवधेश कुमार बिंद की बेटी काजल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह सीए की तैयारी कर रही थी और रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 8 बजे विजन डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। पढ़ाई के दौरान वह बाथरूम गई, जहां कथित तौर पर लापरवाही से की गई वायरिंग और अर्थिंग के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही काजल अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। लाइब्रेरी में मौजूद अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापरवाही का आरोप, संचालक पर केस मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बैरीपरवां निवासी लाइब्रेरी संचालक नागेंद्र कुमार बिंद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि लाइब्रेरी कथित तौर पर बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित की जा रही थी और वहां विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की एफआईआर संख्या 0274/2026 बताई गई है। विद्युत व्यवस्था की भी जांच पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय को सौंपी है। जांच अधिकारी घटना के कारणों के साथ लाइब्रेरी की विद्युत वायरिंग, अर्थिंग और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटा रही है। काजल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेमस होने के लिए महिला दरोगा ने 4 चैनल बनाए:सस्पेंड होने के बाद फॉलोअर्स बोले- मैडम लाइव आ जाओ क्यूआर स्कैन करना है
    Next Article
    महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के नाम से ठगी, FIR:फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे पैसे, फोन पर बोला - बाबा जी के यहां से बोल रहा पैसे दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment