Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 साल की बच्ची 4 घंटे में बरामद:कानपुर से ट्रेन में ले जाई गई, टूंडला में जीआरपी-आरपीएफ ने बचाया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सीता को फिरोजाबाद रेलवे पुलिस ने चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान में बच्ची को टूंडला में एक ट्रेन से बरामद किया गया और उसे ले जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को भी पकड़ा गया। यह घटना 23 फरवरी 2026 की रात की है। चंदा पांडे, पत्नी राकेश पांडे, निवासी रनिया, थाना गजनेर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर अपने दो बच्चों के साथ थीं। इसी दौरान उनकी दो वर्षीय बेटी सीता लापता हो गई। चंदा पांडे ने रात 9:20 बजे जीआरपी कानपुर सेंट्रल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में रात 7:55 बजे एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। वह फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर पहुंचा और ट्रेन संख्या 04053 के जनरल कोच में बच्ची के साथ सवार हो गया। ट्रेन के रवाना होते ही मामले की गंभीरता बढ़ गई। घटना की जानकारी तुरंत जीआरपी, आरपीएफ और अन्य संबंधित इकाइयों को दी गई। जीआरपी थाना टूंडला के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य ने अपनी टीम को अलर्ट किया और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही घेराबंदी की रणनीति बनाई। ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही सभी कोचों की सघन तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान उसकी फोटो के आधार पर की गई और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई लगभग चार घंटे में संपन्न हुई। मंगलवार को जीआरपी ने घटना का खुलासा किया। बरामद बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान में जीआरपी कानपुर, आरपीएफ, जीआरपी टूंडला और सीआईबी आरपीएफ अलीगढ़ के उत्कृष्ट समन्वय और तत्परता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक के बेटे ने टोल कर्मी को मारा थप्पड़;VIDEO:आगरा में बैरियर न उठाने पर हुआ विवाद, विधायक ने कहा- कर्मचारी ने की अभद्रता
    Next Article
    अयोध्या में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का राहुल पर निशाना:बोले - “र मतलब रार, हु मतलब हुड़दंगई और ल मतलब लफंगई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment