Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव:पिता ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र के खाले ककरा के बैजूपुरवा में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर के बगल सोमवार देर रात आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ कला निवासी झल्ली ने अपनी पुत्री रोजिया खातून की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से बैजू पुरवा निवासी 26 वर्षीय रिजवान के साथ की थी। शादी के बाद से रोजिया अपने ससुराल में ही रह रही थी। उसका पांच माह का एक बेटा भी है। सोमवार देर रात रोजिया अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले घर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो खोजबीन तेज कर दी गई। काफी प्रयासों के बाद घर के बगल में स्थित आम के पेड़ के पास उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही परिवार में मातम छा गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता झल्ली ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक परिवार को संतोष नहीं मिलेगा। पति रिजवान मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय वह मुंबई में ही था। सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया है। पांच माह का मासूम अपनी मां की मौत से अनजान है। बच्चे को देखकर गांव में हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ रमजान महीने में नमाजियों से भरी मस्जिदें:दूसरे दौर की तरावीह हुई शुरू , देश में अमन-शांति की दुआ हुई
    Next Article
    मजदूरी के रुपए मांगने पर युवक को पीटकर मार डाला:रिश्तेदार के खाते में डलवा दिए थे रुपए, लाठी-डंडों से किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment