Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 साल के मासूम का शव बंबे में उतराता मिला:मंगलवार को लापता हुआ था बच्चा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को लापता हुए दो वर्षीय मासूम कार्तिक का शव बुधवार सुबह राजपुर बंबा में उतराता मिला। बच्चे की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक छा गया। कल्याणपुर रोड स्थित बाघपुर बंबा के पास रहने वाले शिवम सिंह के भतीजे कार्तिक पुत्र स्व. सुशील कुमार मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह बरार गांव के सामने बंबा में एक मासूम का शव उतराता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक के चाचा शिवम सिंह ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। बाघपुर चौकी प्रभारी योगेश शर्मा और कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बंबे से शव को बाहर निकलवाया, पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।इस घटना से मासूम की मां का बुरा हाल है और पूरे गांव में गम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में प्रशिक्षु IAS को नई जिम्मेदारी:मनीषा धार्वे को तहसीलदार मितौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
    Next Article
    जब ‘चोली के पीछे’ गाने के लिए नीना गुप्ता को पहनाई गई पैडिड ब्रा, डायरेक्टर सुभाष घई पर आगबबूला हो गई थीं एक्ट्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment