Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 घंटे बाद भी नहीं मिला LKG-छात्र का कोई सुराग:प्रयागराज में मां रोते हुए बोली- मेरा बच्चा भूखा होगा, कोई उसे वापस ले आओ

    21 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में किडनैप हुए LKG छात्र प्रतीक शर्मा (6) का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। मासूम के घरवालों का सब्र अब टूटने लगा है। मां आरती शर्मा घर के दरवाजे पर ही टकटकी लगाए है। नम आंखों से वह बार-बार मोबाइल पर प्रतीम की फोटो देखने की जिद करती है। फिर बोलती है- कोई मेरा बेटा वापस ले आओ। वो भूखा होगा। बच्चे के अपहरण के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला है। पड़ोसी और रिश्तेदार चाय नाश्ता ला रहे, लेकिन मां और अन्य परिजनों के गले से खाना नहीं उतर रहा है। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार गमजदा है।पुलिस के आला अफसरों ने 24 घंटे में मासूम का सुराग पा लेने का आश्वासन दिया था। क्राइम ब्रांच, एसओजी और पुलिस टीमें पूरी रात छापेमारी में जुटी रहीं। मांडा, मेजा, कोरांव, नैनी समेत अन्य इलाके के गिरोह के बदमाशों को उठाया गया। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है, लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली ही हैं। पुलिस के मुताबिक, देर रात छात्र प्रतीक की मां आरती शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मांडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल शक के आधार पर किसी को नामजद नहीं किया गया है। इससे जांच में वक्त लग रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… ये है पूरा मामला दादा बोल- जेवनिया गांव पूछा, खींचकर बैठाया घटना शनिवार शाम चार बजे के करीब मांडा के सराय कला गांव में हुई। किडनैप छात्र प्रतीक शर्मा(6) मेजा के रामनगर में सोनार का तारा स्थित स्कूल में LKG में पढ़ता है। प्रतीक हर रोज की तरह शनिवार को स्कूल गया था। दादा नागेश्वर प्रसाद ने बताया- स्कूल घर से करीब 15 किमी दूर है और प्रतीक वैन से आता जाता है। वैन घर से करीब 150 मीटर दूर उतार देती है। सफेद रंग की ऑल्टो कार से आए बदमाश मैं वहां पहुंच ही रहा था कि 20 कदम की दूरी पर कुछ कार सवार रुके। उन लोगों ने मुझसे जेवनियां गांव जाने का रास्ता पूछा। मैं उन्हें बताने लगा। इसके बाद प्रतीक जैसे ही स्कूल वैन से नीचे उतरा, वैसे ही वहीं कार सवार लोगों ने प्रतीक को खींचकर कार में बैठाया और तुरंत ही भाग निकले। कार की नंबर प्लेट टूटी थी। इस वजह से नंबर दिखा नहीं। मैंने शोर मचाया, कार के पीछे भागा भी। लेकिन कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद मैं बदहवास होकर जमीन पर गिर गया। मैंने दोनों बदमाशों को पहले कभी नहीं देखा है। मुझे बस मेरा पोता वापस चाहिए। बच्चे के पापा मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा उनके पिता नागेश्वर रहते हैं। ओम प्रकाश के दो बच्चों में 6 साल का प्रतीक बड़ा है। उससे छोटी एक बेटी है, जो तीन साल की है। पिता ओम प्रकाश को मुंबई में जब बेटे के अपहरण की सूचना दी गई, तो वह बेहोश हो गए थे। फिलहाल शनिवार रात को वह प्रयागराज आने के लिए चल दिए। दोपहर तक गांव पहुंच जाने की उम्मीद है। मोबाइल में फोटो देख रही मां अपहृत छात्र की मां आरती शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं। आरती बार-बार जिद करती हैं कि मोबाइल में उन्हें प्रतीक की फोटो दिखाई जाए। वह दरवाजे की तरफ कुछ-कुछ देर बाद जाती हैं ताकि कोई सूचना मिल जाए। मां बार-बार रोते हुए बोल रही- मेरा बेटा वापस ले आओ कोई। मुझे मेरा बेटा चाहिए। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। अभी तक फिरौती का फोन नहीं आया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा और यमुनापार डीसीपी विवेक चंद्र यादव मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने मांडा थाने के एसएचओ अनिल कुमार वर्मा को फटकार लगाई। अजय पाल ने 24 घंटे में छात्र की बरामदगी का आश्वासन दिया है। पुलिस की टीमें किडनैपर्स की तलाश में जुटी है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, अब तक कि पूछताछ में परिवार ने किसी रंजिश की बात नहीं बताई है। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। अब तक किसी तरह की कॉल भी घरवालों के पास नहीं आई है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। अखिलेश यादव ने की बच्चे को सही सलामत घर पहुंचाने की मांग ……………………. ये खबर भी पढ़िए- पिता की हत्या करके बहन के साथ चिकन खाया: लखनऊ में नीले ड्रम में बेटा लाश जलाने वाला था, दूसरी शादी की चर्चा से खफा था लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि वर्धमान पैथोलॉजी के ओनर मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बात चल रही थी। इससे उनके बच्चे खासे नाराज थे। इसके चलते पिता की हत्या कर लाश नीले ड्रम में भर दी। पुलिस पूछताछ में 21 साल के आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने कबूला कि पिता की हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया। उनसे चिकन और पनीर की सब्जी बनवाई। इसके बाद वापस आया और लाश के पास बैठकर बहन कृति के साथ खाना खाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री का गाना सुनकर योगी बोले-लता मंगेशकर संन्यास ले लेतीं:स्वर सम्राज्ञी का खिताब आपको मिलना चाहिए था; रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन किया
    Next Article
    बाजार में पुल तोड़ा गया, वैकल्पिक मार्ग दलदल:कुशीनगर स्कूली वैन, एम्बुलेंस फंसी; लोगों को हो रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment