Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री का गाना सुनकर योगी बोले-लता मंगेशकर संन्यास ले लेतीं:स्वर सम्राज्ञी का खिताब आपको मिलना चाहिए था; रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन किया

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। IGP में आयोजित कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक सौंपे गए। इसके अलावा 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर दिए जाएंगे। रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की जाएगी। 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान और नारी शक्ति अवॉर्ड दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी वर्दी के लिए पैसे सीधे एकाउंट में दिए जाएंगे। इन योजनाओं के लिए 38.49 करोड़ की धनराशि का डीबीटी के तहत राशि सीधे खातों में पहुंचेगी। कार्यक्रम को CM योगी ने संबोधित भी किया। महिला कल्याण और बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की जमकर तारीफ की। दरअसल, कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री ने गाना गाया था। इस पर योगी ने कहा- मंत्री जब गा रही थीं, तो मैंने सोच रहा था कि अच्छा हुआ कि अब गा रही हैं। वरना लता मंगेशकर जी संन्यास ले लेतीं। स्वर सम्राज्ञी का खिताब आपको ही मिलना चाहिए था। योगी के संबोधन की बड़ी बातें 'अब बेटी को स्कूटी भी देंगे' योगी ने कहा- इस मंच के माध्यम से सुमंगला कन्या योजना के तहत चेक दिए गए हैं। 25000 रुपए इस श्रेणी में दिया जा रहा है। 27 लाख बेटियां इसका लाभ ले रही हैं। बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। 4 लाख शादियां इस योजना के तहत कराई गई हैं। अब बेटी को स्कूटी भी देंगे। हम स्नातक और परास्नातक के फाइनल की छात्राओं को स्कूटी देने जा रहे हैं। 'आधी आबादी को नजरअंदाज कर कोई समाज आत्मनिर्भर नहीं हो सकता' CM ने कहा- 2017 से पहले आंगनवाड़ी के लोग डंडा झंडा ले के बैठी रहती थीं। अब 5 लाख तक का कैशलेस सुविधा का लाभ दे रहे हैं। योगी ने कहा कि परिवर्तन कैसे आता है। इसके लिए पीएम मोदी के 5-टी को ध्यान में रख कर काम किया गया है। ट्रेडिशन यानी विरासत का सम्मान हो, तकनीक के साथ जोड़ कर ट्रांसपेरेंसी के साथ कम करना और ट्रस्ट परिवर्तन का कारण बनता है। यूपी एक मॉडल बना है। आधी आबादी को नजरअंदाज कर कोई समाज स्वावलंबी और आत्मनिर्भर नहीं हो सकता। पीएम ने 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाया था। अब तो लोकसभा और विधान सभा में 33 प्रतिशत महिलाए जाएंगी। 'बेटी की सुरक्षा सरकार के जिम्मे है' योगी ने कहा- पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित थे। कई जिलों में अभिभावक बेटियों को स्कूल नहीं भेजते थे। भेजते थे तो दूसरे प्रदेश भेज देते थे या अपने किसी रिश्तेदार के पास भेज देते थे। हॉस्टल में रखकर पढ़ाई करवाते थे। अब महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। बेटी की सुरक्षा सरकार के जिम्मे है। 'अगले चौराहे पर उसे यमराज मिल जाते हैं' योगी ने कहा- अगर कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध लगता है तो अगले चौराहे पर उसे यमराज मिल जाते हैं। CM ने कहा- 2017 से पहले 13 फीसदी महिलाएं काम करती थी, अब 37 प्रतिशत हो गई हैं। '3 महिला बटालियन गठित की' CM ने कहा- पीएसी बल दंगाईयों का काल है, पिछली सरकार इसे खत्म कर रही थी। हमने कहा- इसका पुनर्गठित करेंगे। 34 बटालियन गठित की है। 3 महिला बटालियन गठित की है। 3 और करने जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने ममता पर साधा निशाना:कहा राष्ट्रपति एक महिला के साथ आदिवासी भी हैं, उनका पद दलगत राजनीति से ऊपर
    Next Article
    20 घंटे बाद भी नहीं मिला LKG-छात्र का कोई सुराग:प्रयागराज में मां रोते हुए बोली- मेरा बच्चा भूखा होगा, कोई उसे वापस ले आओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment