Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    200 सौ कमाने वाला बिजली का बिल कैसे जमाकरे:स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रयागराज में AAP का प्रदर्शन,जेल भरो आंदोलन की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला विद्युत केंद्र, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सामने किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व AAP जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर आम जनता के साथ अन्याय का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर की तस्वीर जलाकर विरोध दर्ज कराया और इसे "खुली लूट" बताया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल पहले 1000 से 1200 रुपये आते थे, वे अब बढ़कर 5000 से 7000 रुपये तक पहुंच गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक आम मजदूर, जो प्रतिदिन 200-300 रुपये कमाता है, वह इतने भारी बिल का भुगतान कैसे करेगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है और महंगाई के बोझ को समझने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला महासचिव सौरभ सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि "सड़क से सदन तक" संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने आवश्यकता पड़ने पर "जेल भरो आंदोलन" करने की भी बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में महंगाई-सिलेंडर कीमतों पर सपा का प्रदर्शन:प्रमोद यादव ने कहा- महंगाई के कारण कामगार वर्ग पर अतिरिक्त दबाव
    Next Article
    अयोध्या में 700 बुजुर्गों की पेंशन अटकी:नए नियमों से अटकी पेंशन, आधार के बजाय अन्य दस्तावेज अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment