Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 के चुनाव का चुनावी शंखनाद आजमगढ़ से हुआ:महारैली में ओमप्रकाश राजभर बोले- 10 सीटों पर NDA गठबंधन चुनाव जीतेगा, सपा की गुलामी छोड़ो

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने शंख बजा कर शंखनाद किया। महारैली में ब्राह्मणों की भारी भीड़ के साथ अन्य समाज के लोग भी आए हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद आज आजमगढ़ से हो गया है। महारैली में यह भीड़ समाजवादी पार्टी को हराने का काम करेगी। सभी 10 सीटों पर एनडीए गठबंधन चुनाव जीतेगा। भाजपा 2027 में 2022 से भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि युवा समाजवादी पार्टी की गुलामी छोड़ें। चाहे प्रजापति, नाई, पाल, चौरसिया, गौड़, चौहान हो, हर जाति के लोगों को डरवा के रखा है। आज यहां ओमप्रकाश राजभर हैं तो किसी नेता की इतनी हिम्मत नहीं की, कोई किसी को डरावा के रखे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) की सामाजिक समरसता महारैली है। इस रैली में शक्ति प्रदर्शन के लिए एक मंच पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर समेत 12 से ज्यादा मंत्री मौजूद हैं। दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। जबकि तीसरे मंच पर 200 से अधिक ब्राह्मण उपस्थित हैं। जिन्होंने शंख बजाकर शंखनाद किया। मंच पर बिहार के सांसद राजा नागेंद्र राय उर्फ अनंत राय, विधायक बेदी राम राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, अरुण राजभर, अरविंद राजभर प्रमुख रूप से शामिल रहे। शहर के अहिरौला थाना क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज परिसर में महारैली हो रही है। कार्यक्रम को भव्य बनने के लिए 12 से अधिक टेंट लगे हैं। तीन बड़े मंच तैयार किए गए। आयोजकों का कहना है कि इस रैली के जरिए सुभासपा पूर्वांचल और पूरे प्रदेश में लोगों को जोड़ने का काम करेगी। इससे जातीय भावना खत्म होगी होगी। 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। 10 हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मणों की विशेष भागीदारी है। इसके अलावा निषाद, नाई, क्षत्रिय, चौहान समेत सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोगों पहुंचे हैं। सामाजिक समरसता महारैली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत में जहाज को बनाया निशाना, देखें US Top-10
    Next Article
    लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक ने संजय दत्त को भैया कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment