Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़:दो गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में; फर्जी मोहरें मिलीं

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती पुलिस ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर जनता से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय और प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव की टीम ने कोहरायें स्थित 'शनि सहज जन सेवा केंद्र' पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रज्जन (22), निवासी चौबेपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा और शनि कुमार (26), निवासी रतनपुर, थाना परसरामपुर के रूप में हुई है। मौके से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन, आठ आधार कार्ड, चार फर्जी मोहरें, इंक पैड, आठ संदिग्ध प्रमाण पत्र और 960 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी विकलांगता और आर्थिक तंगी के प्रमाण पत्र तैयार करते थे। इन प्रमाण पत्रों पर वे पुलिस इंस्पेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सिवान (बिहार) के नाम की फर्जी मोहरें और हस्ताक्षर लगाकर लोगों से पैसे वसूलते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने महुली थाने का किया औचक निरीक्षण:पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार के दिए निर्देश
    Next Article
    उद्यान मंत्री ने सरस मेला का शुभारंभ किया:4 स्वयं सहायता समूहों को 7 करोड़ 63 लाख से ज्यादा का चेक बांटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment