Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने महुली थाने का किया औचक निरीक्षण:पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना महुली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों व अभिलेखागार का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई, जिसमें समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आलोक कुमार ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेखों और मालखाना रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाने में रखे शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद करने, उनके प्रति शालीन व्यवहार रखने, त्वरित कार्यवाही करने और निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष बल दिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, रात्रि गश्त को प्रभावी करने तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी बोले- कांग्रेसी पहले से नंगे, अखिलेश ने कहा- रामभद्राचार्य को जेल भेजना था, संजय दत्त ने फूल बरसाए
    Next Article
    फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़:दो गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में; फर्जी मोहरें मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment