Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 में कौन संभालेगा आजम की विरासत:SC से राहत के बाद भी अब्दुल्ला की राह मुश्किल; बड़े बेटे अदीब और बहू पर टिकी निगाहें

    5 hours ago

    1

    0

    17 नवंबर, 2026 की तारीख आजम परिवार के लिए लकी रही। पहले सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी तंजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में राहत दी। फिर शाम होते-होते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या आजम खान या उनके बेटे अब्दुल्ला 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ पाएंगे? कानूनी जानकार कहते हैं- आजम खान के खिलाफ 8 मामलों में 2 से 10 साल तक की सजा हो चुकी है। इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ सकते। अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में राहत जरूर मिली है, लेकिन दो अन्य मामलों में सजा के चलते वे भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। तंजीन फातिमा चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, उनकी उम्र और सेहत को देखते हुए बड़े बेटे अदीब और बहू सिदरा के नाम की चर्चा ज्यादा है। ऐसे में आजम परिवार से 2027 के चुनाव में कौन मैदान में उतर सकता है? किसके सामने क्या कानूनी अड़चनें हैं? परिवार के पास क्या रास्ते हैं? इस रिपोर्ट में समझिए… आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- रामपुर की स्वार सीट से 2 बार विधायक रह चुके अब्दुल्ला आजम पर कुल 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 4 मामलों में उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट से सजा हो चुकी है। 42 की अभी सुनवाई चल रही है। इन 4 मामलों में से एक फर्जी पासपोर्ट का है। दिसंबर, 2025 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, मई, 2026 में सेशन कोर्ट ने उनकी सजा रद्द कर दी थी। अब 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में भी उन्हें दोषी ठहराने वाले फैसले पर रोक लगा दी। इन 2 मामलों में राहत मिलने के बाद भी अब्दुल्ला के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता अभी साफ नहीं हुआ है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं- 1. दो पैन कार्ड का मामला: 17 नवंबर, 2025 को रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने अब्दुल्ला को 2 पैन कार्ड रखने के मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सेशन कोर्ट ने भी उनकी अपील खारिज कर दी थी। 29 अक्टूबर, 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत तो दे दी, लेकिन दोषी ठहराने वाले फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 2. छजलैट (मुरादाबाद) का मामला: फरवरी, 2023 में मुरादाबाद की कोर्ट ने 15 साल पुराने हाईवे जाम के मामले में अब्दुल्ला को 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। इस मामले में भी उन्हें दोषी ठहराने वाला फैसला बरकरार है। दोषसिद्धि पर रोक और जमानत, फिर क्यों चुनाव नहीं लड़ सकते सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील शारिक अब्बासी कहते हैं- सिर्फ जमानत मिलने से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हो जाता। जब निचली अदालत किसी को सजा सुना देती है, तो ऊपरी अदालत में अपील के साथ सजा पर रोक और दोषसिद्धि पर रोक लगाने की अर्जी दी जा सकती है। चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्धि पर रोक लगना जरूरी है। पत्नी तंजीन के चुनाव लड़ने में अड़चन नहीं, लेकिन उम्र बढ़ रही पूर्व राज्यसभा सांसद और रामपुर की पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फातिमा पर जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जे, हमसफर रिजॉर्ट में बिजली चोरी और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र समेत करीब 12 मामले दर्ज हुए थे। तंजीन फातिमा को अब तक सिर्फ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र केस में सजा सुनाई गई है। अक्टूबर, 2023 में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें 7 साल जेल की सजा दी थी। मई, 2024 में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन दोषी ठहराने वाले फैसले पर रोक नहीं लगाई थी। अब 17 नवंबर, 2026 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने उनकी दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है। किसी दूसरे मामले में उन्हें 2 साल या उससे ज्यादा की सजा नहीं हुई है। इसके आधार पर फिलहाल उनके चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं दिखती। हालांकि, उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और दूसरे मामलों में चल रही सुनवाई उनके लिए चुनौती हो सकती है। बड़ा बेटा चुनाव लड़ने के योग्य, लेकिन राजनीति में दिलचस्पी कम आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम हमेशा से सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। वे नोएडा और दिल्ली में अपना बिजनेस संभालते हैं। उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े जमीन विवाद के कुछ मामलों में नोटिस भेजे गए थे। शुरुआती FIR को छोड़ दें, तो किसी दूसरे मामले में न तो उन्हें सजा हुई है और न ही वे किसी गंभीर आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए हैं। कानूनी तौर पर अदीब चुनाव लड़ने के योग्य हैं। हाल के महीनों में जब आजम खान जेल में थे, तब अदीब मीडिया के सामने आए और समर्थकों से बातचीत करते भी दिखे थे। हालांकि, रामपुर की राजनीति में अदीब की सीधी भूमिका नहीं रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय वोटरों के बीच उनकी वैसी पकड़ नहीं, जैसी आजम खान या अब्दुल्ला आजम की रही है। सपा आजम परिवार के लिए किसे लड़ा सकती है चुनाव कानूनी स्थिति साफ होने के बाद अखिलेश यादव रामपुर सदर या स्वार सीट से डॉ. तंजीन फातिमा को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। 2019 के उपचुनाव में वे रामपुर सदर सीट से विधायक चुनी गई थीं। ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ने और चुनावी रणनीति का अनुभव है। अगर स्वास्थ्य कारणों या किसी दूसरी कानूनी अड़चन की वजह से तंजीन फातिमा चुनाव नहीं लड़ पाती हैं, तो बड़े बेटे अदीब आजम परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए दूसरे विकल्प हो सकते हैं। आजम खान के बड़े बेटे अदीब की पत्नी सिदरा भी चुनाव लड़ने के योग्य हैं। उन पर भी किसी तरत का कोई कानूनी मामला नहीं है। क्या अपने ही गढ़ में कमजोर पड़ रही आजम की सियासी पकड़? आजम खान के जेल जाने के बाद से रामपुर के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। एक तरफ भाजपा ने रामपुर सदर सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की है। यहां से आकाश सक्सेना विधायक हैं। वहीं, स्वार सीट पर एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) का कब्जा है, जबकि चमरौआ सीट फिलहाल सपा के पास है। दशकों तक जिस रामपुर की सियासत केवल 'आजम खान' के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहां अब सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल चुका है। एक ओर एनडीए ने उपचुनावों के जरिए आजम के अभेद्य माने जाने वाले किले में सेंध लगाकर अपना आधार बढ़ाया है। दूसरी ओर, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोहिबुल्लाह नदवी की जीत ने रामपुर में सपा को नई संजीवनी देने का काम किया। हालांकि, आजम गुट और सांसद नदवी के बीच की अंदरूनी खींचतान ने समाजवादी पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब रामपुर की सियासी लड़ाई सिर्फ भाजपा को रोकने की नहीं, बल्कि इस बात की भी है कि जिले में सपा की असली कमान किसके हाथ में रहेगी? ----------------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री ने नकली मंत्री की पर्ची खोल दी:अखिलेश ने 18 साल पुराना मुर्दा उखाड़ा, सवर्णों को खुश करेगी भाजपा
    Next Article
    जानिए कौन थे बिन्नू सिंह, जिसको श्रद्धांजलि देने अखिलेश आएंगे:महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ प्रचार किया; केंद्रीय मंत्री के पिता के विरुद्ध चुनाव लड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment