Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानिए कौन थे बिन्नू सिंह, जिसको श्रद्धांजलि देने अखिलेश आएंगे:महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ प्रचार किया; केंद्रीय मंत्री के पिता के विरुद्ध चुनाव लड़े

    5 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2027 के तहत गोरखपुर के पहले राजनीतिक दौरे पर बुधवार, 18 नवंबर को आ रहे हैं। वह चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही में स्व. विनय कुमार सिंह 'बिन्नू' को उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देंगे। इसी मंच पर बिन्नू सिंह के भाई अजय कुमार सिंह को सपा की सदस्यता दिलाएंगे। स्व. बिन्नू सिंह को दिवंगत हुए 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन सपा प्रमुख के कार्यक्रम के चलते वह एक बार फिर चर्चा में हैं। बिन्नू सिंह शुरू से जुझारू राजनीतिक रहे हैं। छात्र राजनीति से राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले बिन्नू सिंह ने कभी वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रचार किया था। 90 के दशक में वह स्व. ओमप्रकाश पासवान के विरुद्ध विधानसभा चुनाव में खड़े हुए थे। स्व. ओमप्रकाश के बड़े पुत्र कमलेश पासवान इस समय केंद्र सरकार में मंत्री हैं। छात्र राजनीति में उतरे और जीत हासिल की बिन्नू सिंह युवावस्था से ही काफी तेज नेता माने जाते थे। 80 के दशक में उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बिगुल फूंका। वह जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आ गए। 1989 के चुनाव में वह जनता दल के साथ जुड़ गए। उस समय रामपाल सिंह को जनता दल ने लोकसभा का टिकट दिया था और भाजपा ने उनका समर्थन किया था। बिन्नू सिंह रामपाल सिंह के काफी करीब थे। उन्होंने इस चुनाव में हिन्दू महासभा के बैनर पर चुनाव लड़ रहे महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ खुलकर प्रचार किया। हालांकि यह चुनाव महंत अवेद्यनाथ जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद बिन्नू सिंह भाजपा से जुड़े गए थे। 1993 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें मानीराम से टिकट दे दिया। यह सीट, महंत अवेद्यनाथ की परंपरागत सीट मानी जाती थी। यहां से स्व. ओम प्रकाश पासवान 1991 में भाजपा से विधायक बने थे। 1993 में फिर दावेदारी कर रहे थे। लेकिन इस चुनाव में ओम प्रकाश पासवान निर्दल ही मैदान में उतरे। भाजपा ने उनके खिलाफ बिन्नू सिंह को मैदान में उतारा था। हालांकि इस चुनाव में स्व. ओमप्रकाश पासवान भारी अंतर से चुनाव जीत गए थे। उन्हें 59 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे जनता दल के शंभू शरण को 18.89 प्रतिशत वोट मिले। जबकि बिन्नू सिंह को 13.34 प्रतिशत वोट ही मिले थे। लगातार भाजपा में सक्रिय रहे बिन्नू इस चुनाव के बाद वह लगातार भाजपा में सक्रिय रहे। उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र का काफी करीबी माना जाता था। इस बीच उनका परिवार गोरखनाथ मंदिर से भी जुड़ा। बिन्नू सिंह के भाई अजय कुमार सिंह टप्पू ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में बताया था कि उनके परिवार ने गोरखनाथ मंदिर एवं एमएमयूटी के लिए जमीन दी और अन्य सहयोग भी किया। उनके परिवार को शहीद बंधू सिंह का वंशज बताया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहीद बंधू सिंह के बारे में विभिन्न मंचों से चर्चा करते रहते हैं। भाई ने भाजपा से टिकट मांगा, नहीं मिला तो निर्दल मैदान में उतरे अजय कुमार सिंह टप्पू, बिन्नू सिंह के छोटे भाई हैं। वह पेशे से ठेकेदार हैं। मोहद्दीपुर में एक होटल भी संचालित करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्थान हैं। बिन्नू सिंह का निधन नवंबर 2016 में हो गया था। उनके निधन के बाद धीरे-धीरे टप्पू सिंह राजनीति में सक्रिय हुए। 2022 में वह भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला। टप्पू सिंह ने निर्दल ही ताल ठोंक दिया। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। निर्दल चुनाव लड़कर टप्पू सिंह ने लगभग 30 हजार वोट प्राप्त किए थे। इस बार भी वह चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। जब भाजपा से टिकट की गुंजाइश नहीं दिखी तो उन्होंने सपा का रुख किया। उम्मीद है कि चौरी चौरा से सपा टप्पू सिंह को लड़ा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 में कौन संभालेगा आजम की विरासत:SC से राहत के बाद भी अब्दुल्ला की राह मुश्किल; बड़े बेटे अदीब और बहू पर टिकी निगाहें
    Next Article
    साइबर क्राइम में UP नंबर-1, हर महीने ₹100 करोड़ ठगी:न लिंक पर क्लिक, न OTP बताया फिर भी फोन-वॉट्सएप हैक; क्या है खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment