Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2047 के भारत में आर्थिक तरक्की के साथ नैतिक मूल्य भी हों शामिल: Shashi Tharoor

    56 minutes from now

    1

    0

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की आकांक्षा केवल आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें उन नैतिक मूल्यों को भी समान महत्व मिलना चाहिए, जिनके आधार पर सम्पत्ति का सृजन और वितरण होता है। थरूर यहां ‘एक्सएलआरआई-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ की ओर से ‘2047 में भारत’ विषय पर आयोजित व्यावसायिक नैतिकता संबंधी 34वें जेआरडी टाटा व्याख्यान में शामिल होने पहुंचे थे। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने जेआरडी टाटा के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भौतिक सफलता का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसे निष्पक्ष और ईमानदार तरीकों से हासिल किया जाए तथा उसका लाभ देश और उसके लोगों तक पहुंचे।थरूर ने व्यावसायिक नैतिकता और आर्थिक समृद्धि के बीच संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि नैतिक आचरण का दायरा केवल कानूनों के पालन और कंपनियों की परोपकारी गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वास, निष्पक्षता और जवाबदेही सतत कारोबार की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी इस बात से तय होती है कि मुनाफा किस तरह कमाया जाता है, कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है और कारोबार से जुड़े सभी पक्षों के हितों का कितना सम्मान किया जाता है।उन्होंने भारत की विकास यात्रा में समावेशी विकास और सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand के Ramgarh में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित SUV की टक्कर से 13 की मौत
    Next Article
    Ratna Pathak Shah बोलीं- राजनीतिक नेताओं के प्रति भक्ति स्थायी नहीं, समय के साथ बदलती है धारणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment