Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ratna Pathak Shah बोलीं- राजनीतिक नेताओं के प्रति भक्ति स्थायी नहीं, समय के साथ बदलती है धारणा

    18 minutes from now

    1

    0

    अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक नेताओं के प्रति ‘भक्ति’ की संस्कृति अंततः खत्म हो जाती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा कि समय के साथ सबसे सम्मानित नेताओं के प्रति भी लोगों की धारणा बदल सकती है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘भारत में भक्ति की एक परंपरा है।यह समर्पण बहुत प्रयासों से आता है। जब तक यह भक्ति चल रही है, चलने दीजिए... यह खत्म हो जाएगी।’’ शाह ने देहरादून साहित्य महोत्सव (डीएलएफ) के आठवें संस्करण में कहा, ‘‘देखिए, नेहरू के प्रति कैसी भक्ति थी। आज उनके साथ क्या हो रहा है?ऐसा होता रहेगा। बदलाव जारी रहेगा।’’ अभिनेत्री (69) अपने पति और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना करने वाले विचारों के लिए ऑनलाइन निशाना बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह समय भी बदल जाएगा।समय हमेशा बदलता है। हम अतीत में बदलाव को रोक नहीं पाए थे और भविष्य में भी इसे रोक नहीं पाएंगे।’’ जंतर-मंतर पर हाल में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवा प्रदर्शनकारियों ने आगे का रास्ता दिखाया है और उनके विचारों के साथ खड़ा होना महत्वपूर्ण है। तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव के आठवें संस्करण में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान, फिल्मकार इम्तियाज अली, फिल्मकार एवं संगीतकार विशाल भारद्वाज, अभिनेता शबाना आजमी और राज बब्बर तथा पर्यावरणविद् पीपल बाबा सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल हो रही हैं।महोत्सव का समापन रविवार को होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2047 के भारत में आर्थिक तरक्की के साथ नैतिक मूल्य भी हों शामिल: Shashi Tharoor
    Next Article
    रतलाम में समस्याओं से परेशान Eklavya School के 100 से अधिक छात्र कलेक्टर से मिलने पैदल निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment