Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 फरवरी को बलरामपुर में विशेष मतदाता अभियान:सभी बूथों पर नाम जोड़ने, सुधारने का कार्य होगा

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में 22 फरवरी को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर 'विशेष अभियान दिवस' आयोजित होगा। इस विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य मौके पर ही पूरे किए जाएंगे। अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मतदाता सूची में हुई त्रुटियों का संशोधन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार नाम हटाने से संबंधित दावे तथा आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी। पात्र नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए, जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनसे फॉर्म-6 प्राप्त कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक 'हेल्प डेस्क' स्थापित की जाएगी। यहां नागरिकों को फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने और पूरी प्रक्रिया समझने में सहायता मिलेगी। इस अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर तथा डुगडुगी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट देने जा रहे युवा मतदाताओं से आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर का 500 साल का इतिहास अब होगा डिजिटल:ब्रिटिश काल से लेकर अब के अदालतों के साक्ष्य देख सकेंगे श्रद्धालु
    Next Article
    'भागवत के घर वापसी वाले बयान का गलत अर्थ निकाला':सहारनपुर में मौलाना इसहाक बोले- फिल्में बनाकर धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment