Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में 150 से ज्यादा कैमरे खंगाले, FIR दर्ज:सुभाष नगर की लूट में तीन टीम कर रहीं काम, लोकेशन ढूंढ निकालने का दावा

    4 hours ago

    1

    0

    सिविल लाइन के सुभाष नगर में सरेराह हुई पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। तीन टीमें वारदात के खुलासे को लेकर काम कर रही हैं। अफसरों की मानें तो 24 घंटे में 150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले जा चुके हैं, जिनमें कई जगह नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहले एक नजर वारदात पर सुभाष नगर गली नंबर 13 में सबिया परिवार के साथ रहती हैं। वह सोहेल नाम के युवक के साथ पार्टनरशिप में मंडी में काम करती है। सोमवार शाम सबिया के पास सोहेल का फोन आया। सोहेल ने कहा कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। सबिया ने घर आकर रुपये ले जाने के लिए बोल दिया। सुभाष नगर मस्जिद के पास आकर सोहेल ने सबिया को फोन किया। सबिया बैग में रुपये लेकर घर से स्कूटी पर निकली। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाश सबिया के हाथ से बैग लूटकर फरार हो गए। शोर मचा पीछा करने का प्रयास सबिया स्कूटी पर थी और दोनों बदमाश बाइक पर थे। एक बदमाश ने भागकर बैग छीना और फिर कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद बदमाश कचहरी की तरफ भाग निकले। सबिया जोर जोर से चिल्लाने लगी। वह जब तक अपनी स्कूटी मोड़ पाती, तब तक बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। बदमाश के हाथ से सड़क पर गिरा बैग सबिया से बैग छीनकर बदमाश भागा और कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठा। बाइक चला रहे बदमाश का नियंत्रण खो गया और पीछे बैठे बदमाश के हाथ से बैग छूटकर सड़क पर जा गिरा। वह दोबारा कूदा। आनन फानन में बैग उठाया और वापस साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गमछे से ढके थे दोनों ने अपने चेहरे वारदात कई लोगों ने देखी लेकिन कोई भी सीधे बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबां में लोगों ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था और काला चश्मा लगाया हुआ था। इससे पहले कि लोग उनकी तरफ भागते, वह आंखों से ओझल हो गए। हापुड़ की ओर भागे बदमाश एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने तीन टीमों को वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। यह टीमें वारदात के बाद से ही CCTV कैमरे खंगाल रही हैं। 40 से ज्यादा स्पॉट पर लगे 150 से ज्यादा CCTV कैमरे पुलिस ने खंगाले, तब जाकर बदमाशों की लोकेशन निकल पायी है। सूत्र बताते हैं कि बदमाश हापुड़ रोड पर भीड़ में गुम हुए हैं। सबिया-सोहेल से पूछताछ जारी वारदात से जुड़ी पूरी कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस का कहना है कि दो लोगों के बीच हुई टेलीफोनिक वार्ता तीसरे व्यक्ति तक कैसे पहुंच गई। फिलहाल इस मामले में सबिया व सोहेल से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिये हैं। सभी की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट:धमाके से मकान हिला, दो बेटों समेत 6 लोग घायल
    Next Article
    भदोही में दलित युवक को पेट्रोल डालकर जलाया:सांसद अरुण भारती ने संसद में उठाया मुद्दा, न्याय दिलाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment