Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफजाल अंसारी की कुर्क संपत्ति पर जवाब मांगा:हाईकोर्ट ने सांसद की पत्नी, बेटियों के मामले में भी यूपी सरकार पूछा

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद अफजाल अंसारी उनकी बेटी नुसरत अंसारी, मारिया अंसारी व नूरिया अंसारी और बीवी फरहत अंसारी की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही में कुर्क संपत्ति को रिलीज करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने जवाब के लिए तीन सप्ताह का समय देते हुए याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगाई है। अंसारी परिवार ने दाखिल की है याचिका यह आदेश न्यायमूर्ति सीडी सिंह एवं न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने अफजाल अंसारी, फरहत अंसारी, नुसरत अंसारी, मारिया अंसारी व नूरिया अंसारी की याचिका पर उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय एवं सरकारी वकील को सुनकर दिया है। एडवोकेट उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि मोहम्मदाबाद तहसील के शकूरपुर मौजा स्थित आराजी संख्या 402, 403, 407 व 408 को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया गया था। शर्तों के साथ रिलीज का आदेश हुआ था याचियों की अर्जी पर सुनवाई के बाद गाजीपुर के विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए ने कुर्कशुदा संपत्ति कतिपय शर्तों पर रिलीज करने का आदेश दिया। उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विशेष अदालत के आदेश के बाद कुर्क संपत्ति रिलीज करने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन जिलाधिकारी गाजीपुर ने गत 12 जनवरी के प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई आदेश नहीं किया है। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि इसी आदेश के खिलाफ आपराधिक अपील लंबित है, जिसकी सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख लगी गई है। साथ ही उन्होंने याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यायिक अधिकारियों पर आपत्तिजनक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त:हाईकोर्ट ने कहा- पोस्ट अदालतों को बदनाम करने वाली, गरिमा को भी ठेस
    Next Article
    आगरा में विदेशी पर्यटकों की गाड़ी से हादसा:चालक को आई झपकी, बाइक सवार होमगार्ड की मौत, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment