Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार:CCTV से मिली सफलता, घाटमपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर दक्षिणी निवासी आशीष तिवारी का ट्रैक्टर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे घाटमपुर चौराहा (जहानाबाद रोड) से चोरी हो गया था। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। एक दर्जन कैमरों की फुटेज खंगाली पुलिस टीम ने आसपास लगे करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच और ट्रैकिंग के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पूछताछ में एक आरोपी ने अपनी पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोरईपुर निवासी 26 वर्षीय नीरज और दूसरे ने सजेती थाना क्षेत्र के धमना बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में बताई। कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है। एसीपी बोले- तुरंत सक्रिय हुई टीम घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में दरोगा ने साधु को लाठी से धक्का दिया:भाई से फसल काटने को लेकर विवाद, थाने शिकायत करने पहुंचे, अभद्रता से इनकार
    Next Article
    देवरिया सदर से कौन मजबूत, शलभ मणि या सत्यप्रकाश:सपा से अजय प्रताप, जेपी और विजय में से पहली पसंद कौन, बसपा में किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment