Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 जिलों में अगले 3 घंटे मौसम बिगड़ने का अलर्ट:30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर सहित उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में अगले तीन घंटों के लिए मौसम बिगड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सचेत ऐप से मिली जानकारी के अनुसार, इन जिलों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम की इस गंभीर स्थिति के कारण पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में रायबरेली, अमेठी, एटा, हाथरस, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा और गाजियाबाद शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेषकर आंधी और बिजली कड़कने के समय पेड़ों, बिजली के खंभों तथा खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारवाड़ी युवा मंच ने CM योगी का स्वागत किया:गोरखपुर में तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल, देशभक्ति के नारे लगाए
    Next Article
    कुलियों के उत्पीड़न के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन:राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के खिलाफ जांच खत्म करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment