Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारवाड़ी युवा मंच ने CM योगी का स्वागत किया:गोरखपुर में तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल, देशभक्ति के नारे लगाए

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के शामिल CM योगी आदित्यनाथ का अलग- अलग संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।जैसे ही यात्रा वहां पहुंची मंच की कार्यकारिणी ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयघोष के साथ CM का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मार्केट देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठा, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। बच्चियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रोग्राम से ध्यान आकर्षित किया। यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हुई। राष्ट्रगौरव का सर्वोच्च प्रतीक तिरंगा- शाखा अध्यक्ष इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का सर्वोच्च प्रतीक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शाखा सचिव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और सशक्त करता है और सभी को राष्ट्रहित में सदैव सक्रिय रहने का संदेश देता है। कार्यकारिणी ने की पुष्पवर्षा मंच की कार्यकारिणी से पीयूष जैन, अंकित पोद्दार, रजत लाठ, मनीष केडिया, मानस खेतान, आकाश गोयल, मनीष मित्तल, राघव बंसल, आयुष लखोटिया, चंदन अग्रवाल, गौरव चिरानिया, निकुंज चांदवासिया और अंकुर लाठ ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयघोष के साथ CM का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, शाखा सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, निर्वर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पलरीवाल, पूर्व अध्यक्ष अनुराग चांदवासिया, अनूप जालान, पंकज अग्रवाल और नीरज जालान सहित अनेक पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने की पुष्प वर्षा तिरंगा यात्रा का कलेक्ट्रेट चौराहे पर विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी पुष्प वर्षा की। स्वागत करने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल,क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष केडी पाठक, प्रियानंदन सिंह, अनादि मिश्रा, अजीत शाही, विवेक सरकारी, अभयनंदन त्रिपाठी, अजिता पांडेय, सचिन द्विवेदी, शरदेन्दु प्रताप सिंह, जय नाथ यादव, हरिश्चन्द्र मौर्य, धर्मेंद्र मिश्रा, बृजेश सिंह, अभय कुमार गुप्ता, आदर्श पांडे प्रमोद मौर्या, शैलेश शाही, घनश्याम त्रिपाठी, संजीत शाही, श्रद्धानंद पांडे, रमेश सिंह, हरिनारायण यादव, अतुल शुक्ला, शशि भूषण दुबे, सुनील सिंह, राघवेंद्र पांडेय, विजय गुप्ता, एसके चंद, विनोद सिंह बघेल व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिनहट में गोदाम की दीवार गिरी:नाई समेत दो घायल, लोहिया अस्पताल रेफर; बाइक क्षतिग्रस्त
    Next Article
    24 जिलों में अगले 3 घंटे मौसम बिगड़ने का अलर्ट:30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment