Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 फुट ऊंचे झूले से गिरकर नाबालिग की मौत:बिजनौर में दोस्तों संग मेला घूमने गया था, मां ने की संचालकों पर FIR कीं मांग

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बिजनौर में झूले से गिर कर 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ देर शाम प्रदर्शनी देखने के लिए आया था। नांव नुमा झूले पर झूलते समय अचानक 25 फुट ऊंचाई से सीधे सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग और झूला कर्मचारी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि नाबालिग की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है- झूले में सेफ्टी रॉड ही नहीं लगी थी, जिसके कारण झूले की स्पीड अधिक होने पर मेरा बेटा बेटा नीचे गिर पड़ा। मां ने मेला संचालक और झूला मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर चांदपुर कोतवाली क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से... चांदपुर कस्बा के मोहल्ला काजीजादगान निवासी अकरम का बेटा फैज (17) बुधवार रात करीब 8 बजे घर से 600 मीटर की दूरी पर हलदौर रोड में चल रहे मेले में दोस्तों संग घूमने गया था। इस दौरान वह नांव नुमा झूला झूल रहा था, तभी रात करीब 9 बजे 25 फुट ऊंचे झूले से अचानक नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- झूलने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से फैज सीधा सिर के बल गिर जमीन पर गिरा, जिसके कारण उसका सिर फट गया। आयोजक मंडली के लोग और झूला कर्मी उसे तत्काल स्याऊ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. जुबैर ने फैज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंचे। बेटे का शव देख मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां का आरोप- मेरे बेटे की धक्का देकर हत्या फैज की मां सलमा ने आरोप लगाते हुए कहा- यह कोई हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही के कारण मेरे बेटे की जान गई है। मेरा बेटा झूले में बैठा था। भीड़ ज्यादा होने के कारण फैज का बैलेंस बिगड़ गया। झूले की रफ़्तार तेज होने पर सेफ्टी रॉड न होने के कारण वह सिर के बल नीचे गिर गया। मेरी पुलिस-प्रशासन से अपील है कि मेला संचालक और झूला संचालक के खिलाफ कड़ी कानून कार्रवाई की जाए। पुलिस बोली- झूले से गिरने से ही मौत सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया झूले से गिरने के कारण ही मौत की पुष्टि हुई है। पर परिजनों ने मेला संचालक और झूला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्रदर्शनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेले की अनुमति और झूलों की फिटनेस पर उठे सवाल सीओ देश दीपक ने बताया- पुलिस ने घटना स्थल की जांच की है। मेले को 30 अप्रैल 2026 तक प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई थी। झूला संचालक ने समय-समय पर झूले का फिटनेस सर्टीफिकेट भी ले रखा है। बाकी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। परिवार में सबसे छोटा था फैज मां सलमा ने बताया- फैज परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो बहनें और एक बड़ा भाई भी है। मां ने बताया- परिवार की आर्थिक तंगी के कारण फैज कभी स्कूल नहीं जा सकता था। फिलहाल वह मजदूरी करते परिवार को चलाने में मां का हाथ बंटाता था। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक ई-रिक्शा चालक की पैदल युवक से हल्की टक्कर हो गई थी। युवक के साथ मौजूद आधा दर्जन लोग ई रिक्शा चालक को बीच सड़क बुरी तरह से पीटने लगे। सूचना मिलते ही 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर चौकी ले आए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती:समझाबुझा कर एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा, मानसिक रुप है परेशान
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय में आम का पेड़ कटान पर हंगामा:बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाने की कोशिश; जांच कमेटी गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment