Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के जेवर और नकदी बरामद

    17 hours ago

    1

    0

    जैतपुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के सोने के जेवर, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की है। लल्ला सिंह की बाग के पास हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की शाम जैतपुर थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6:02 बजे ग्राम जैतपुर स्थित लल्ला सिंह की बाग के पास पुलिस टीम का एक वांछित बदमाश से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्वारी चमारन का पुरवा निवासी पप्पू पुत्र चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पप्पू जैतपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 62/2026 और 63/2026 में वांछित था। सोने की चेन और दो अंगूठियां बरामद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चोरी की एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और 1,750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस बरामद सामान को मुकदमे की कार्रवाई से जोड़कर जांच कर रही है। तीन जिलों में दर्ज हैं करीब 26 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, पप्पू के खिलाफ अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़ और गाजीपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर अपराधों के करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। स्वाट और सर्विलांस टीम भी कार्रवाई में शामिल संयुक्त कार्रवाई में जैतपुर थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, आरक्षी विपिन सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश सिंह यादव, आरक्षी अर्जुन तिवारी, आरक्षी दिव्यांश यादव, आरक्षी शिवम शाही और आरक्षी विजेंद्र यादव शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दृष्टिबाधित बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन:पुलिसकर्मियों को बांधी राखी; भाइयों ने गिफ्ट और रक्षा का वचन दिया
    Next Article
    ताजमहल देखते समय 12 वर्षीय अरमान यमुना में डूबा:दोस्त बचाने कूदा, बाहर निकला; देर शाम तक तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment