Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के नवोदय अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी:छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं फैलने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा

    18 minutes ago

    1

    0

    बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी बाईपास स्थित नवोदय हॉस्पिटल में सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की छत (टेरेस) पर लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही पलों में पूरे अस्पताल परिसर में घना धुआं भर गया। अचानक फैले धुएं के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल बन गया। मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल में किया शिफ्ट धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल होता देख अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने तत्परता दिखाई। किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए आनन-फानन में सभी भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से मरीजों को तुरंत दूसरे नजदीकी अस्पतालों में सुरक्षित शिफ्ट किया गया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दमकल ने पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, छत पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी, जिसके बाद धुआं नीचे के कमरों और वार्डों में भर गया था। समय रहते उठाए गए कदमों से एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन पूर्णिमा पर मिर्जापुर के शिवालयों में विशेष कार्यक्रम:भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
    Next Article
    बदायूं में गंगा कटान जारी, पंचायतघर भी नदी में समाया:जलस्तर घटने के बावजूद कछला क्षेत्र में तेज हुआ भू-कटाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment