Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ पुलिस ने 9 लापता बच्चों को खोजा:सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, ढाई साल से परिवार वाले लगा रहे थे चक्कर

    26 minutes ago

    1

    0

    हापुड़। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने एक विशेष अभियान चलाकर नौ लापता बच्चों को 6 महीने के भीतर सकुशल बरामद किया है। इन बच्चों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोजा गया, जिनमें से कुछ ढाई साल तक से लापता थे। बच्चों के लापता होने के बाद से उनके माता-पिता लगातार चिंतित थे। कई परिवार महीनों से उनकी तलाश में पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इन परिवारों को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने बच्चों के घर लौटने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इन्हें किया गया बरामद पुलिस द्वारा बरामद किए गए बच्चों में धौलाना थाना क्षेत्र से छह माह से लापता 10 वर्षीय तौफीक और 11 माह से लापता शालू शामिल हैं। हापुड़ नगर से ढाई साल से लापता कासिम और 15 माह से लापता शिवम मिश्रा को भी खोजा गया। पिलखुवा से 11 माह से लापता 16 वर्षीय मयंक, छह माह से लापता सोनी और आठ माह से लापता 16 वर्षीय अलिफशा को भी बरामद किया गया। हापुड़ देहात से सात माह से लापता विनय और 15 माह से लापता पायल भी सकुशल घर लौट आए हैं। इन बच्चों की गुमशुदगी या अपहरण के मामले परिजनों की तहरीर पर संबंधित थानों में दर्ज किए गए थे। एएचटीयू टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और अपने सूचना तंत्र की मदद से बच्चों का पता लगाया। सीओ क्राइम दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएचटीयू प्रभारी बचन सिंह और उनकी टीम ने नौ बच्चों को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। चतुर्वेदी ने यह भी पुष्टि की कि अन्य लापता बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में गंगा कटान जारी, पंचायतघर भी नदी में समाया:जलस्तर घटने के बावजूद कछला क्षेत्र में तेज हुआ भू-कटाव
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए बाराबंकी की 5 बड़ी खबरें:बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़, एक हफ्ते से बिजली गुल; ग्रामीण बोले- चक्काजाम करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment