Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन पूर्णिमा पर मिर्जापुर के शिवालयों में विशेष कार्यक्रम:भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

    18 minutes ago

    1

    0

    मिर्जापुर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार रात नगर के विभिन्न शिवालयों में भव्य आयोजन किए गए। महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया और विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। नगर के गुड़हट्टी चौराहा स्थित इमलहा नाथ महादेव मंदिर में सावन पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान भोलेनाथ का मनमोहक फूलों और पूजन सामग्री से भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ वाराणसी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। शिव भक्ति से ओत-प्रोत भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे और मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। इसी क्रम में, नगर के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में भी सावन पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य श्रृंगार किया गया। यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तारकेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर और नागेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी सावन पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। इन मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया और फूल-मालाओं से सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन माह की पूर्णिमा के साथ ही शिव आराधना के इस पवित्र महीने का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे सावन भगवान शिव की आराधना में लीन भक्तों ने पूर्णिमा के दिन भी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। देर शाम तक विभिन्न शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रम जारी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; डिप्टी CM बोले- संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक
    Next Article
    बरेली के नवोदय अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी:छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं फैलने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment