Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार नहीं देने पर गुंडों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:होली के चलते मांग रहे थे रंगदारी, रुपए-चेन लूट का भी आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर बजरिया थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर चौराहा पर गुंडों ने होली पर 25 हजार की वसूली नहीं देने पर युवक को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं जेब में रखे रुपए और सोने की चेन भी लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बजरिया थाने की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, आरोपियों की तलाश में छापेमारी सीसामऊ निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि होली के दिन दोपहर में 2 बजे ब्रह्म नगर चौराहा पर स्वामी कैंटीन के सामने अपने दोस्तों से होली मिलने गए थे। इस दौरान वहां पर मौजूद ओम नगर वाली गली गुमटी नंबर पांच निवासी दबंग धीरू शुक्ला, नजीराबाद थाने का टॉप-10 अपराधी रह चुका आरके नगर निवासी गोलू पांडेय, भदौरिया चौराहा के पास रहने वाला प्रकाश कर्ण उर्फ विक्की अपाचे और मनीष जायसवाल उर्फ केला समेत 10 से 12 लोगों ने देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गिराकर बेरहमी से लात-घूसों और डंडों से पीटा। आरोप है कि इस दौरान गुंडों ने जेब में रखे दस्तावेज और 6 हजार रुपए के साथ सोने की चेन भी लूट लिया। मारपीट बढ़ती देख मेरे नजदीकी नवनीत मिश्रा, शैलेन्द्र भदौरिया, राहुल त्रिवेदी और विनीत गुप्ता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो इनसे भी मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। लोगों का विरोध बढ़ता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने होली पर 25 हजार रुपए गुंडा टैक्स की मांग की थी। इसी का विरोध करने पर गुंडों ने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित अमित मिश्रा की तहरीर पर आरोपी धीरू शुक्ला, गोलू पांडेय, प्रकाश कर्ण उर्फ विक्की अपाचे, मनीष जायसवाल उर्फ केला और 10 से 12 गुंडों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, रंगदारी, व लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मारपीट करते हुए कैद हुए हैं। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। रंगदारी नहीं देने पर दिया वारदात को अंजाम पीड़ित अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी गोलू पान्डेय, प्रकाश कर्ण उर्फ विक्की अपाचे हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। तथा एक सप्ताह पूर्व प्रार्थी से अवैध वसूली में 25000/- रुपये धनराशि की मांग की थी। प्रार्थी ने उनकी अवैध धनराशि गुण्डा टैक्स की मांग को पूरा नहीं किया देने से इंकार कर दिया। जिस कारण उपरोक लोग प्रार्थी से रंजिश मानते थे। इसी के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली के दूसरे दिन जमकर उड़े गुलाल:लोकनाथ में हुई कपड़ा फाड़ होली, DJ की धुन पर एकसाथ झूमे हजारों युवा
    Next Article
    खेत में सो रही बच्ची पर गीदड़ ने किया हमला:संभल में मां ने पेड़ की छांव में 4 महीने की मासूम को लिटाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment