Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25000 की इनामी पूर्व BSA जेल की दीवारें देखती रही:पति को देख रो पड़ी; गोरखपुर में शिक्षक सुसाइड केस में 4 महीने से फरार थी

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह सुसाइड केस में नामजद BSA शालिनी श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया। महिला बैरक में पहुंचने के बाद वह पूरी तरह खामोश नजर आई। वह केवल जेल की दीवारों को एकटक देखती रही। पुलिस के मुताबिक अन्य बंदियों ने उससे बातचीत करने की कोशिश भी की लेकिन शालिनी ने किसी से बात नहीं किया। हालांकि खाना मिलने के कुछ देर बाद खा लिया था। जेल प्रशासन उसकी हर हरकत पर खास नजर बनाए हुए है। वहीं गुरुवार यानी 18 जून को दिन में पति जेल में मिलने पहुंचे तो उन्हें देखकर रो पड़ी। वह चार महीने से फरार चल रही थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गुलरिहा पुलिस ने 16 जून को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इस मामले लिपिक अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। जेल में मिलने पहुंचे पति और देवर, भावुक हुए गुरुवार को शालिनी श्रीवास्तव के पति सौरभ कुमार सिन्हा और देवर जिला कारागार पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कपड़े और रोज की उपयोग का कुछ सामान भी उपलब्ध कराया गया। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के समय परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए शालिनी श्रीवास्तव की निगरानी की जा रही है और उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पहले पढ़िए क्या है पूरा मामला– पूरा मामला कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव निवासी सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह से जुड़ा है। वह गौरीबाजार विकासखंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में तैनात थे और गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में रहते थे। 20 फरवरी 2026 की रात कृष्णमोहन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। आत्महत्या से पहले कृष्णमोहन सिंह ने चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो संदेश छोड़ा था। इसमें उन्होंने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए कार्यालय के पटल सहायक संजीव सिंह और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिक्षक ने आरोप लगाया था कि उनके प्रकरण के निस्तारण के लिए प्रति शिक्षक 16 लाख रुपए लिए गए और बाद में चार लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार को आत्महत्या का कारण बताया था। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा मृतक शिक्षक की पत्नी की शिकायत पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में शालिनी श्रीवास्तव, पटल सहायक संजीव सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट के बाद हुई निलंबन की कार्रवाई घटना के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जबकि शासन स्तर पर चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। वहीं पटल सहायक संजीव सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बीएसए पद का अतिरिक्त प्रभार डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया था। बाद में शासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया। 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया था इनाम पुलिस ने शुरुआत में शालिनी श्रीवास्तव और संजीव सिंह पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर बाद में इनाम राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपए कर दी गई। उनकी तलाश के लिए गठित पुलिस टीमों ने देवरिया, गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार दबिश दी थी। अब जानिए क्या था हाईकोर्ट वाला प्रकरण? कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में कार्यरत कृष्णमोहन सिंह और दो अन्य शिक्षकों के मामले के निस्तारण को लेकर फरवरी 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन बीएसए को निर्णय लेने का निर्देश दिया था। शिक्षकों का आरोप था कि लंबे समय तक निर्णय नहीं लिया गया। इसी बीच 20 फरवरी 2026 को कृष्णमोहन सिंह ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले जारी किए गए वीडियो और सुसाइड नोट ने पूरे मामले को प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में ला दिया था। अब पूर्व बीएसए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच की तैयारी कर रही है, जबकि फरार लिपिक संजीव सिंह की तलाश जारी है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें 'कंगना जी बचकर, सायोनी घोष आपकी जगह न कब्जा ले':लिखने वाले सपा विधायक पर यूपी में FIR, फेसबुक पर पोस्ट किया था यूपी के प्रतापगढ़ में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, विधायक राकेश कुमार वर्मा का 17 जून को एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था। इसमें लिखा था- कंगना मैडम बचकर रहना, रखना पूरा होश..कहीं आपकी जगह न हथिया ले ये सायोनी घोष। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर:हापुड़ में कारोबारी परिवार से जेवर-कैश लूटे थे, 50 हजार का इनामी था
    Next Article
    आजमगढ़ में 41°C पहुंचा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल:लू का अलर्ट जारी, 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment