Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर:हापुड़ में कारोबारी परिवार से जेवर-कैश लूटे थे, 50 हजार का इनामी था

    1 day ago

    1

    0

    हापुड़ में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए की डकैती डालने के आरोपी बदमाश श्याम (28) को पुलिस ने गुरुवार देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को भी गोली लगी है। SP केजी सिंह ने बताया- थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर रात 10.30 बजे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदी गांव के पास बदमाश की घेराबंदी कर ली। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर आरोपी एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया। पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले, पुलिस ने 7 जून को सुल्तानपुर रोड पर एक बड़ी मुठभेड़ के बाद गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा था। इसमें यूपी पुलिस का एक सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम भी शामिल था। विक्की ही पूरी वारदात का मास्टरमाइंड था। पहले तस्वीरें देखिए- डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे थे बदमाश श्याम पुत्र वीरेंद्र रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्याम के खिलाफ मुरादाबाद समेत कई जिलों में डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 4 मुकदमे दर्ज थे। वह थाना हापुड़ देहात में एक जून को दर्ज लूट के मुकदमे में भी वांछित था। जानिए कैसे हुई थी डकैती… घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई थी अब पढ़िए कैसे पकड़े गए आरोपी… सीओ वरुण मिश्रा ने बताया था- 7 जून की देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद निवासी रोहित और शाहबे आलम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर निलंबित सिपाही विक्की गौतम समेत उसके तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरोहा के थाना अमरोहा देहात अंतर्गत जलीलपुर गांव निवासी विक्की गौतम (निलंबित सिपाही), संभल के थाना देहपा के इचवाड़ा डीगर देहपा गांव निवासी टिंकू और बिलारी थाना अंतर्गत धर्मपुर कला गांव निवासी साहिबे आलम, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के बसंत विहार बलदरपुरी निवासी रोहित सागर और थाना मैनाठोर के रुस्तमपुर सराय निवासी गुड्डू आलम के रूप में हुई थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 लाख रुपए नकद, एक आईफोन-16 प्लस, घटना में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन, सोने की चार चूड़ी, दो कंगन, पांच हार, एक ब्रेसलेट, छह जोड़ी झुमके, एक माथा टीका और 10 चांदी के सिक्के बरामद किए थे। इसके अलावा 2 बाइक और 4 तमंचे भी मिले थे। चार महीने तक करते रहे रेकी पुलिस जांच में सामने आया था कि गिरोह ने वारदात को अंजाम देने से पहले कारोबारी के घर की लंबे समय तक रेकी की थी। शुरुआती जांच में दो महीने की रेकी की बात सामने आई थी, जबकि बाद की जांच में पता चला कि बदमाश करीब चार महीने से घर और परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आने-जाने वालों, सुरक्षा व्यवस्था, घर में मौजूद लोगों और तिजोरी की स्थिति तक की जानकारी जुटाई गई थी। राजमिस्त्री के बेटे ने बताई थी तिजोरी की लोकेशन डकैती के मामले में पुलिस ने रुस्तमपुर सराय (मुरादाबाद) निवासी गुड्डू और संभल रोड निवासी टिंकू को भी गिरफ्तार किया था। टिंकू के पिता सतपाल राजमिस्त्री हैं। वे पिछले कई महीनों से कारोबारी के यहां काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, टिंकू ने ही डकैतों को नरेंद्र अग्रवाल के घर में रखी तिजोरी और उसकी चाबी की लोकेशन की जानकारी दी थी। इसी वजह से आरोपी सीधे उन जगहों तक पहुंचे, जहां नकदी और कीमती सामान रखा गया था। सिपाही ड्यूटी से नदारद रहने पर हुआ था सस्पेंड ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से 4 घंटे पूछताछ:SIT ने टिन्नू यादव के जवाबों से क्रॉस चेक किए; आज योगी अयोध्या आएंगे राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) लगातार 4 दिन से अयोध्या में है। 18 जून (गुरुवार) को टीम करीब 10 घंटे तक मंदिर परिसर में रही। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। टीम ने अनिल मिश्र से राम मंदिर दान की रकम की गिनती और रख-रखाव समेत इसे बैंक में जमा करने की प्रकिया जानी। इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले-सपा टूटी तो अखिलेश के असली चाचा बनेंगे प्रमुख:घमंडी चाचा प्राइमरी मास्टर रह जाएंगे; बगावत तो 'बागी बलिया' ही करेगा
    Next Article
    25000 की इनामी पूर्व BSA जेल की दीवारें देखती रही:पति को देख रो पड़ी; गोरखपुर में शिक्षक सुसाइड केस में 4 महीने से फरार थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment