Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26 फरवरी को लखनऊ नहीं आएंगी फरक्का समेत 4 ट्रेनें:व्यासनगर–काशी रेलखंड पर ब्लॉक रहेगा, कई गाड़ियां दूसरे रूट से चलेंगी

    10 hours ago

    1

    0

    26 फरवरी को लखनऊ आने-जाने वाले रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल वाराणसी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच व्यासनगर-काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। यह ब्लॉक सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। नॉर्दर्न रेलवे के सीनियर डीसीए कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस दौरान कुछ ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी, कुछ को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। रास्ते में रोकी जाएंगी ये प्रमुख ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें • कोटा-पटना एक्सप्रेस का रूट बदला ट्रेन 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने तय मार्ग की जगह वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, चुनार जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर और वाराणसी जंक्शन पर नहीं रुकेगी। • फरक्का एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी ट्रेन 15734 फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-चुनार जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। इसी तरह ट्रेन 15743 फरक्का एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी और लखनऊ नहीं पहुंचेगी। इन ट्रेनों का भी लखनऊ में नहीं होगा ठहराव
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग बोर्ड कैंप में डॉक्टर नदारद:महोबा अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
    Next Article
    पूर्व बृजभूषण सिंह ने अधिकारियों के इस्तीफों को बताया 'नौटंकी':गोंडा में पूर्व PCS अलंकार-अयोध्या डिप्टी कमिश्नर पर कहा- ऐसे लोग नौटंकीबाज और फ्राडिया हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment