Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26-साल की प्रेमिका की लाश लेखपाल ने यमुना में फेंकी:आगरा में बोरे में भरकर कार से ले गया; बोला- शादी की जिद पर अड़ी थी

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में 8 दिन से लापता 26 साल की लड़की का शव मंगलवार को इटावा में यमुना नदी से मिला। इसके बाद पुलिस ने फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लेखपाल को बुधवार को जेल भेज दिया। लेखपाल ने बताया- विशाखा शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसको लेकर पंखे से लटक गई। मामला थाना एमएम गेट क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला लेखपाल शिवजीत भदौरिया बाह के रुधमुली गांव का रहने वाला है। विशाखा भी बाह क्षेत्र की रहने वाली थी। वह एमएम गेट के नूरी दरवाजा में रहकर बीटीसी के बाद सुपर TET की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान शिवजीत और विशाखा के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों साथ घूमने-फिरने लगे। इस दौरान लेखपाल ने उससे शादी का वादा भी किया। लेखपाल की शादी के बाद बढ़ा झगड़ा इसी साल मई में लेखपाल की दूसरी जगह शादी हो गई। इस बात का पता जब विशाखा को चला, तो उसने लेखपाल से झगड़ा करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, एक दिन लेखपाल की पत्नी ने उसके मोबाइल में विशाखा का फोटो देख लिया। इसके बाद वह भी पति से झगड़ा करने लगी। घर में कलह होने के बाद लेखपाल ने विशाखा से दूरी बना ली। इसी बीच, 29 सितंबर को विशाखा अचानक लापता हो गई। घरवालों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर घरवालों ने थाना एमएम गेट में विशाखा की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच और कॉल डिटेल में लेखपाल शिवजीत भदौरिया का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। लेखपाल बोला- कार से लाश ले गया, यमुना में फेंक दिया पुलिस को लेखपाल शिवजीत ने बताया- 30 सितंबर को विशाखा मेरे कमरे पर आई थी। उसने शादी करने को लेकर मुझसे जमकर झगड़ा किया। इसके बाद वह गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। मैं उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने विशाका को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मैं डर गया। विशाखा की लाश को कार से बाह से लगे इटावा में लेकर गया। वहां यमुना नदी में फेंक दिया था। लेखपाल के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस बाह से लगे इटावा में यमुना नदी में विशाखा की लाश खोजने में जुट गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांववालों ने मिहौली गांव के पास यमुना किनारे एक बोरे में लड़की की लाश होने की सूचना पुलिस को दी। इस पर बढ़पुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के लिए विशाखा के घरवालों को बुलाया। घरवालों के शिनाख्त करने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुपर TET की तैयारी कर रही थी विशाखा पिता विजय ओझा ने बताया- विशाखा आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में रहकर सुपर TET की तैयारी कर रही थी। गांव में लेखपाल शिवजीत सिंह हमारे घर से करीब 300 मीटर दूर रहता है। वे लोग यमुना से रेत खनन करते थे। हमारे परिवार का खेत भी यमुना किनारे है। खनन होने से हमारे खेत को नुकसान होता था। इस वजह से मैंने साल- 2017 में बाह के एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने खनन में लगे कई ट्रैक्टर पकड़े थे। इसी के बाद वो लोग हमारे परिवार से रंजिश रखने लगे थे। परिवार बोला- पुरानी रंजिश में बेटी का अपहरण किया परिवारवालों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते शिवजीत ने 29 सितंबर को विशाखा का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर कचौरा घाट के पास यमुना में फेंक दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- लेखपाल को जेल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या की धारा को हत्या में बदला जा सकता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया, आगरा में बीच सड़क की वारदात आगरा में बुधवार को फौजी की बेटी को प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुधवार दोपहर प्रेमी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। वह अपनी सहेली के साथ पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 नंबर से रह गया था, अबकी वर्दी पक्की है:9 चक्कर लगाकर मैदान में गिरा फिर नहीं उठा, शामली में शव से लिपटकर रोए पिता
    Next Article
    फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया:आगरा में बीच सड़क की वारदात; लड़की की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment