Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया:आगरा में बीच सड़क की वारदात; लड़की की हालत गंभीर

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को फौजी की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की हालत नाजुक है। बुधवार को प्रेमी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। वह दोपहर 2 बजे सहेली के साथ पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों में बीच सड़क पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रेमी ने कमर से तमंचा निकाला और लड़की को गोली मार दी। यह देखकर सहेली भाग गई। गोली की आवाज सुनकर कुछ लोग प्रेमी अरुण कुमार (25) की ओर दौड़े। इससे वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली लगने से लड़की हनी खून से लथपथ सड़क पर तड़पने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला अरुण कुमार मलपुरा के इटौरा गांव का रहने वाला था। वह सैंया टोल प्लाजा पर काम करता था। वह शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। अरुण का हाथरस के सादाबाद की रहने वाली हनी से अफेयर था। हनी मुन्नीलाल कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। आगरा में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसके पिता प्रेम कुमार सेना में फौजी हैं। बुधवार दोपहर अरुण से मिलने हनी सहेली के साथ मां पीतांबरा की सफायर कॉलोनी में पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अरुण ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसीपी और एडीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अरुण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक युवक के भाई ने बताया- लड़की आज सुबह मैसेज आया था मृतक के भाई हरिओम ने बताया- लड़की ने करीब डेढ़ से दो महीने पहले ही मेरे भाई से संबंध खत्म कर लिए थे। उसने भाई से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखने की बात कही थी। आज सुबह लड़की का फोन आया था। उसने मेरे भाई के बारे में पूछा और जानना चाहा कि वह कहां है। मैंने उससे कहा कि उसे इससे क्या मतलब है। इसके बावजूद वह बार-बार मेरे भाई के बारे में पूछती रही। उसने मैसेज भी किए थे और पूछा था कि वह ठीक है या नहीं। मेरा भाई सुबह नाइट ड्यूटी करके घर लौटा था। इसी दौरान घर पर फोन आया और तुरंत कॉलोनी पहुंचने के लिए कहा गया। वहां पहुंचने के बाद हमें पूरे मामले की जानकारी हुई। DCP बोले- घटना की वजह अभी साफ नहीं डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर युवक का शव मिला। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। गोली लगने से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक ने युवती को गोली क्यों मारी और फिर खुद को गोली क्यों मारी, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले युवती ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में 164 के बयान में युवती ने लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया था। इसके बाद युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म हो गया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। ………………………….. ये खबर भी पढ़िए… पति को सांप डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी:मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर सोते वक्त गला घोटा, फिर बिस्तर पर सांप छोड़ा था मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    26-साल की प्रेमिका की लाश लेखपाल ने यमुना में फेंकी:आगरा में बोरे में भरकर कार से ले गया; बोला- शादी की जिद पर अड़ी थी
    Next Article
    लखनऊ में बाढ़ के बीच बारिश, प्लासियो मॉल टापू बना:IIIT परिसर जलमग्न, आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंची गोमती; 42 शहरों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment