Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26 साल पुराने मांडी सोना कांड की जांच तेज:पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में 26 साल पुराने चर्चित ‘मांडी सोना कांड’ की जांच ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार गांव मांडी पहुंचे और वर्ष 2000 में सामने आए इस बहुचर्चित प्रकरण से जुड़े घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके गांव पहुंचने के बाद पुराने मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला करीब 1 जुलाई 2000 का है। उस समय गांव मांडी में एक खेत की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तनों (करवों) के साथ कथित तौर पर सोना मिलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद यह प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। मामले को लेकर उस समय कई तरह की अटकलें भी लगाई गई थीं। पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को उस खेत का गहनता से जायजा लिया, जहां करीब 26 वर्ष पहले खुदाई के दौरान कथित तौर पर सोना मिलने की बात कही गई थी। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति को समझने के साथ ही मामले से जुड़े पुराने तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान खेत से मिले मिट्टी के बर्तनों और अन्य अवशेषों का भी अवलोकन किया गया। पूर्व डीजीपी ने घटनाक्रम, घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों से जुड़ी जानकारी की गंभीरता से पड़ताल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी प्रकरण से संबंधित जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से भी ली जानकारी निरीक्षण के दौरान सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और बघरा चौकी प्रभारी अमित चौधरी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूर्व डीजीपी को मामले से संबंधित उपलब्ध जानकारी और घटनास्थल की स्थिति से अवगत कराया। पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुराने मामले ने फिर खींचा ध्यान वर्ष 2000 में सामने आया ‘मांडी सोना कांड’ लंबे समय से क्षेत्र का चर्चित मामला रहा है। अब 26 साल बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार के घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने से यह प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल मामले से जुड़े पुराने तथ्यों, घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच में कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और 26 साल पुराने इस प्रकरण की आगे की दिशा क्या होगी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चीनी 70 रुपये किलो:रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद कीमतों में भारी उछाल, इस बार स्टॉक में भी 26% की कमी
    Next Article
    विधानसभा चुनाव पर पड़ता असर, इसलिए नहीं कराई FIR:चंपत राय की डायरी में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र, नृपेंद्र मिश्रा पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment