Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चीनी 70 रुपये किलो:रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद कीमतों में भारी उछाल, इस बार स्टॉक में भी 26% की कमी

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में गन्ने की रिकॉर्ड पेराई और चीनी उत्पादन में वृद्धि के बावजूद खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें बढ़ गई हैं। सामान्यतः 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली चीनी अब 68 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। रक्षाबंधन जैसे त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई इस मूल्यवृद्धि ने उपभोक्ताओं और मिठाई तथा चाय कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले की चार चीनी मिलों – पीलीभीत सदर, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर – में सत्र 2025-26 के दौरान 1.43 लाख से अधिक किसानों से 262.81 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई। आंकड़ों के अनुसार, इस बार चीनी उत्पादन 4.57 प्रतिशत बढ़कर 2,65,858 मीट्रिक टन हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11,614.50 मीट्रिक टन अधिक है। देखें, 3 तस्वीरें… उत्पादन में इस वृद्धि के बावजूद, मिलों में चीनी के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 23 अगस्त तक, मिलों में कुल 65,651.80 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक शेष है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 88,914.30 मीट्रिक टन स्टॉक से 23,262.50 मीट्रिक टन कम है, जो 26.17 प्रतिशत की कमी दर्शाता है। सभी चारों मिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले स्टॉक में लगभग एक-चौथाई की कमी आई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मिलों में स्टॉक की कमी और भविष्य की आपूर्ति को लेकर बनी आशंकाओं के कारण कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इस अचानक हुई मूल्यवृद्धि के पीछे बड़े व्यापारियों द्वारा जमाखोरी की आशंका भी जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अवैध भंडारण तथा कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए औचक निरीक्षण हेतु निगरानी टीमें गठित की हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के बड़े चीनी व्यापारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक की गई है। उन्हें निर्धारित स्टॉक बनाए रखने और चीनी की जमाखोरी न करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में चीनी की कोई कमी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मनाया जलसा सीरत नबी:नबी की सीरत और सहाबा की जिंदगी पर तकरीर, नात पढ़ने वाले बच्चों को मिले उपहार
    Next Article
    26 साल पुराने मांडी सोना कांड की जांच तेज:पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment