Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27-29 अगस्त तक महिलाओं के लिए सरकारी बस फ्री:सीएसए में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई 1100 महिलाएं

    14 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी। महिलाओं के साथ एक सहयात्री भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू की गई है। इसके तहत पात्र महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 1100 महिलाओं ने देखा सीएम का सजीव प्रसारण रक्षाबंधन से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के सभागार में महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। कार्यक्रम में करीब 1100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। महिलाओं ने मंत्री को बांधी राखी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा से बहनों को अपने भाइयों और परिवार के लोगों से मिलने में आसानी होगी। कार्यक्रम में आरती श्यामा, रमाकांति, प्रीति तिवारी, दिव्या कुशवाहा, मधु, नीतू शुक्ला आदि ने मंत्री को राखी बांधी। मंत्री ने उन्हें साड़ी और मिठाई दी। कार्यक्रम में शामिल करीब 1100 महिलाओं को भी साड़ी और मिठाई बांटी गई। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ अभिनव जे. जैन समेत परिवहन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास जुआ रैकेट का भंडाफोड़:पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर फोटो स्टेट की दुकान पर मारा गया छापा, 12 गिरफ्तार
    Next Article
    अदाणी फाउंडेशन ने गुरुकुल में कंप्यूटर लैब बनवाई:अयोध्या में अब संस्कारों के साथ कंप्यूटर की पढ़ाई, छात्रों ने जताई थी इच्छा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment