Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 साल के फोटोग्राफर को दोस्तों ने मार डाला:प्रयागराज में हाथ-पैर तोड़कर बैग में भरी लाश, 62KM दूर मध्यप्रदेश की पहाड़ी पर फेंका

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 27 साल के फोटोग्राफर की 3 दोस्तों ने हत्या कर दी। पहले उसको गोली मारी, जो कंधे पर लगी। फिर हाथों से गला घोंट दिया। इसके बाद हाथ-पैर तोड़कर उसे एक बैग में भर दिया। आरोपी बैग को करीब 62 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के रीवा ले गए। वहां सोहागी पहाड़ी पर फेंक दिया। पुलिस ने अपार्टमेंट के CCTV फुटेज खंगाले, तो मामले का खुलासा किया। इसमें 3 युवक फोटोग्राफर आलोक गुप्ता के फ्लैट से एक बड़ा बैग लेकर निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने गुरुवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने फोटोग्राफर की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस की मानें, तो आरोपियों ने महंगे कैमरे और अन्य गैजेट्स लूटने के लिए हत्या की थी। मामला धूमनगंज क्षेत्र का है। 11 को फोन बंद हुआ, 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई आलोक गुप्ता प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला था। पिछले कुछ साल से वह प्रयागराज के धूमनगंज स्थित अंबर अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहा था। वह फोटोग्राफर था। शादी समेत अन्य समारोहों में फोटोशूट का काम करता था। इसके साथ ही रील भी बनाता था। 10 अगस्त को आलोक अचानक कहीं लापता हो गया। 11 अगस्त की सुबह घरवालों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल बंद था। इसके बाद घरवाले उसके फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। काफी ढूंढने के बाद भी आलोक का पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने 22 अगस्त को धूमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। CCTV में 3 युवक दिखे, हाथ में बड़ा बैग था पुलिस ने आलोक को ढूंढने के दौरान अंबर अपार्टमेंट के CCTV की फुटेज खंगाली। इसमें 10 अगस्त की रात 3 युवक आलोक के फ्लैट से एक बड़ा बैग लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए। इसके बाद तीनों युवक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में बैठकर वहां से चले गए। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान शुरू की। साथ ही आलोक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली। जांच के दौरान आलोक के मोबाइल की CDR में एक लड़की का नंबर सामने आया। पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए बुलाया। उसने बताया कि वीडियो में दिखने वाले एक लड़के को मैं जानती हूं। उसका नाम शुभम तिवारी है। वह नवाबगंज का रहने वाला है। इसके बाद बुधवार (1 सितंबर) को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे आलोक के बारे में पूछा, तो उसने जानने से इनकार कर दिया। CCTV में खुद को देखकर सच कबूला जब पुलिस ने शुभम तिवारी को अपार्टमेंट का CCTV फुटेज दिखाया तो वह सकपका गया और सच कबूल दिया। उसने बताया कि वीडियो में दिख रहे दोनों लड़के मेरे दोस्त हैं। उनका नाम शुभम यादव और अंकुश यादव है। मैं और मेरे दोनों दोस्त 10 अगस्त की रात करीब 10 बजे आलोक के फ्लैट पर गए थे। यहां मैंने तमंचे से आलोक पर फायर कर दिया। वह नीचे झुक गया, इसलिए उसके कंधे पर गोली लग गई। इसके बाद हम तीनों ने उसे पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया। इसके बाद लाश को बैग में रखा। सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार से प्रयागराज से मध्यप्रदेश के रीवा जिले की सोहागी पहाड़ी ले गए। वहां शव को फेंककर लौट आए। बोला- 50 हजार की उधारी थी, जलील करता था मुख्य आरोपी शुभम तिवारी ने बताया- मैंने आलोक गुप्ता से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। आलोक बार-बार अपने रुपए वापस मांग रहा था। पैसों के लिए वह मुझे बार-बार जलील करता था। साथ यह भी कहता था कि तू कुछ नहीं कर पाएगा। वह अपने पैसों का रौब दिखाता था। शुभम के कबूलनामे के बाद धूमनगंज पुलिस ने रीवा पुलिस से संपर्क किया। वहां से पता चला कि 14 अगस्त को सोहागी पहाड़ी पर एक बैग में युवक की लाश मिली थी। लाश की तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। इसके चलते अज्ञात में लाश का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे दफना दिया गया था। घरवालों ने कपड़ों से आलोक की पहचान की रीवा पुलिस से पूरी बात पता चलने के बाद आलोक के घरवालों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया। कपड़ों के आधार पर घरवालों ने शव की पहचान आलोक के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शुभम के दोनों दोस्तों को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आलोक की गर्लफ्रेंड और शुभम तिवारी के बीच कनेक्शन तलाश रही है। दोनों के बीच हुई बातचीत और संपर्कों की भी जांच कर रही है। DCP सिटी सागर जैन ने बताया कि रीवा जिले के सोहागी पहाड़ी पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- राम मंदिर के नए CEO ने अभी चार्ज नहीं संभाला:कहा- ट्रस्ट के साथ 2-4 बैठक करके कामकाज समझूंगा, फिर जिम्मेदारी संभालेंगे पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा- इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के बारे में और काम करने के तरीकों को समझा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक पैर से स्कूल जाती थी बच्ची, योगी इलाज कराएंगे:बलिया डीएम से साइकिल मांगी थी, कहा था- मैं खूब पढ़ना चाहती हूं
    Next Article
    बेटे-बेटी की मौत, दूध की बोतल लिए बिलख रही मां:कानपुर में दीवार गिरने से दोनों मलबे में दबे, घायल पिता बोले- भगवान हमें भी ले जाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment