Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू:बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर, BJP की प्रतिष्ठा भी दांव पर; दतिया-मंजलपुर पर भी नजर

    3 hours ago

    1

    0

    बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 3 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया में सबसे ज्यादा 71.44% मतदान हुआ। गुजरात के मंजलपुर में 37.5% और बिहार के बांकीपुर में 34.3% मतदान हुआ था। कम वोटिंग के बावजूद बांकीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और यहां पार्टी कभी चुनाव नहीं हारी। सीट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। यहां बीजेपी ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इन तीनों सीटों के नतीजों को छात्र आंदोलन के बाद जनता, खासकर युवाओं के मूड का पहला बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। दतिया, मध्य प्रदेश: 15 राउंड में होगी काउंटिंग, मैदान में 21 उम्मीदवार दतिया में मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल EVM और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, जबकि 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से आते हैं। बांकीपुर, बिहार: पहला रुझान 9 बजे, 3 बजे तक आ सकता है रिजल्ट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के ए.एन. कॉलेज में हो रही है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलट और 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की उम्मीद है। यहां 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे चर्चित मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच है। मतगणना के लिए 15 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। हर राउंड के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और दोपहर करीब 3 बजे तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई के लिए 36 सफाईकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मंजलपुर, गुजरात: 19 राउंड में होगी वोटों की गिनती, दोपहर तक आएगा नतीजा मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है। मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 EVM टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से होगी। कम मतदान के बावजूद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में शख्स ने चप्पल फेंकी:समर्थकों ने पीटा, दावा- चाकू लेकर आया था; आरोपी यूपी में भाजपा के पदाधिकारी बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पुणे में आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment