Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर साइबर जालसाजों ने फंसाया:500 रुपए देकर खुलवा दिए दो अकाउंट, म्यूल खातों के रूप में हुआ 4.55 लाख का ट्रांजेक्शन

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी की फूलपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट से संबंधित गृह मंत्रालय की I4C द्वारा चिह्नित अकाउंट्स की जांच में बड़ी धांधली पकड़ी है। पुलिस ने जब चिह्नित एसबीआई खाता संख्या की जांच की तो पता चला की युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे दो अकाउंट खुलवाकर सभी दस्तावेज मंगवाए गए और उससे लगातार साइबर फ्राड से अर्जित की गयी धनराशि का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। खाता धारक को इसके एवज में 500 रुपए मिले थे। जबकि उसके अकाउंट से कुल 4 लाख 55 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन किया जा चूका है। उसके अकाउंट के खिलाफ NCCRP पर 5 शिकायतें दर्ज है। जिसमें एक यूपी, एक उत्तराखंड, एक झारखंड और दो एमपी में है। इसमें झारखंड में दर्ज शिकायत में 3.78 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। फिलहाल व्यक्ति अवधेश कुमार के खिलाफ संबंधित धराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है। नौकरी के नाम पर महिला ने किया था फोन फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया - गृह मंत्रालय द्वारा चल रही म्यूल अकाउंट की जांच में एसबीआई के एक अकाउंट की जांच फूलपुर थाने से की जा रही थी। खाताधारक का नाम अवधेश कुमार निवासी पिण्डराई थाना फूलपुर है। जांच के बाद मामला सही मिलने पर अवधेश से उसके घर पहुंचकर पूछताछ की गई। अवधेश ने पूछताछ में बताया - आज से डेढ़ साल पहले एक महिला का फोन आया था। उसने मुझे बाबतपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का वादा किया और अपने झांसे में ले लिया। उसने मुझसे मेरे डाक्यूमेंट्स मांगे जो मैंने उसे दे दिया। बैंक अकाउंट और ATM कार्ड भी लिया अवधेश ने पुलिस को बताया - इसके बाद उसने मेरा पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, एटीएम कार्ड और उसका पिन भी लिया। इसके एवज में उसने मेरे अकाउंट में 500 रुपए भी भेजा। उसके बाद उसने 6 महीने बाद एक और अकाउंट खोलने को कहा। जिसपर मैंने पिंडरा स्थित युनियन बैंक ऑफ इंडिया में एक और खाता खोल दिया और उसका भी सारा डाक्यूमेंट महिला को भेज दिया। दर्ज हैं 5 शिकायतें युनियन बैंक के अकाउंट संख्या 775702010008999 पर NCCRP के द्वारा पांच शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें थाना कृष्णानगर लखनऊ में 53,205 रुपए, मध्य प्रदेश के रीवा में 14,895, रायसेन, एमपी में 4,000, रांची झारखंड में 3,78,304 की और टेहरी गढ़वाल उत्तराखंड में 4,895 रुपए की शिकायत दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया - प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है की व्यक्ति ने जानबूझकर नौकरी के लालच में अपने अकाउंट का इस्तेमाल होने दिया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। ऐसे में उसे बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में गंगा खतरे के निशान से ऊपर:कछला घाट पर 2 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, गांव का संपर्क टूटने का खतरा
    Next Article
    सावन का पहला सोमवार आज:उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, रात से ही लगी दर्शन की कतारें,भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से जुटे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment