Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में डीसीएम से टकराकर कावड़ यात्री की मौत:दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके

    1 hour ago

    1

    0

    बिठूर से डाक कांवड़ लेकर जल भरने जा रहे दो बाइक सवार कांवड़ियों को रविवार रात रसूलाबाद-कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। औरैया जिले के इकौरापुर निवासी धर्मराज (25) पुत्र धर्मपाल उर्फ कल्लू अपने साथी रिशु (21) पुत्र मलिक सिंह और अभिषेक के साथ रविवार शाम करीब छह बजे बिठूर जल भरने के लिए घर से निकले थे। रसूलाबाद-कानपुर रोड पर संत हंसानंद इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के सामने कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौजूद अन्य कांवड़िया साथियों ने दोनों को तत्काल सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टर सौरभ शाक्य ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद धर्मराज को मृत घोषित कर दिया। घायल रिशु को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ आलोक कुमार, कोतवाल एसएन सिंह, उपनिरीक्षक राजेश प्रताप, राम प्रकाश, हेड कांस्टेबल बलराम सिंह और अजय पाल गुर्जर अस्पताल पहुंचे। चौकी प्रभारी कहिजरी नरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने भी सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक धर्मराज अविवाहित था और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। उसके परिवार में माता कपूर देवी और छोटा भाई कन्हैया हैं। मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सिटी बस सेवा ठप:वेतन समेत कई मांग को लेकर कंडक्टरों ने की हड़ताल, शहरवासी परेशान
    Next Article
    बदायूं में गंगा खतरे के निशान से ऊपर:कछला घाट पर 2 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, गांव का संपर्क टूटने का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment