Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में गंगा खतरे के निशान से ऊपर:कछला घाट पर 2 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, गांव का संपर्क टूटने का खतरा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सोमवार सुबह कछला गंगा घाट पर जलस्तर 162.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 162.38 मीटर से 2 सेंटीमीटर अधिक है। इससे तटीय इलाकों में चिंता बढ़ गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर बदायूं-फर्रुखाबाद सीमा पर स्थित जटा गांव तक पहुंच गया है। इस गांव का मुख्यालय से संपर्क टूटने की कगार पर है। गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीण फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की मदद से मार्ग पार कर रहे हैं। हालांकि, यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है, तो किसी भी समय गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट सकता है। लगभग 60 घरों की आबादी वाले जटा गांव की स्थिति की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य अधिकारियों ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि गांव में समय रहते राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इसके अतिरिक्त, यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है, तो ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाए। प्रशासन ने राजस्व और आपदा राहत विभाग की टीमों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में डीसीएम से टकराकर कावड़ यात्री की मौत:दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके
    Next Article
    एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर साइबर जालसाजों ने फंसाया:500 रुपए देकर खुलवा दिए दो अकाउंट, म्यूल खातों के रूप में हुआ 4.55 लाख का ट्रांजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment