Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 साल के मासूम को कार ने कुचला, VIDEO:प्रयागराज के झूंसी सर्विस रोड पर खेल रहा था बच्चा, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सर्विस रोड पर खेल रहे बच्चे को कार सवार कुचलता हुआ फरार हो गया। इसमें तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा रोड पर खेल रहा था। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार बिना ब्रेक लगाए बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। देखें तस्वीर.. झोपड़ी में रहता है परिवार, पिता मजदूर झूंसी के चमनगंज के रहने वाले राजकुमार परिवार संग ग्रीन पार्क के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की शाम को उनका तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक ग्रीन पार्क के करीब खेल रहा था तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दिया। मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है। पुलिस कार चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी में दिखा, बिना ब्रेक लगाए आगे बढ़ गई कार घटना शुक्रवार दोपहर की है जिसका CCTV विडियो सामने आया है VIDEO के अनुसार झूंसी के सर्विस रोड पर दो तीन बच्चे जा रहे थे और आपस में खेलने के दौरान एक बच्चा जिद करके रोड पर लेट गया इस दौरान पीछे से आ रही कार ने सीधा बिना ब्रेक लगाए बच्चे को कुचलते हुए निकल गया और रुका भी नहीं। जिसके बाद पीछे से एक मासूम दौड़ कर आया और गोद में उठाकर ले गया। बाद में आस पास लोग इकट्ठा हो गए हॉस्पिटल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम ने जिसे तनखैय्या कहा,वही IAS करेगा यूनिवर्सिटी का फैसला:100 करोड़ चुकाने होंगे; बुलडोजर से बचने के तीन रास्ते
    Next Article
    'मस्जिद नहीं तोड़ने देंगे, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे':मुस्लिम पक्ष को 30 दिन की मोहलत, सहारनपुर सांसद बोले- सरकार मालिकाना हक साबित करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment